*हरियाणा में 4,200 रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार*
चंडीगढ़ : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तोशाम तहसील में तैनात पटवारी कृष्ण को 2,200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता की जमीन का इंतकाल दर्ज करने और उसकी कॉपी उपलब्ध करवाने की एवज में कुल 4,200 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 2,000 रुपये आरोपी पहले ही ले चुका था, जबकि शेष 2,200 रुपये लेते हुए उसे एसवी एवं एसीबी की टीम ने काबू कर लिया।
तोशाम तहसील में तैनात पटवारी कृष्ण उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने और उसकी कॉपी उपलब्ध करवाने के बदले 4,200 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पटवारी 2,000 रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में ले चुका था। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी कृष्ण को शिकायतकर्ता से शेष 2,200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment