*महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों का ऐलान, रोहतक में कविता शर्मा और राजदुलारी को मिली कमान*
**प्रदेश कार्यकारिणी में 17 पदाधिकारी नियुक्त, 21 जिलों की पहली सूची जारी, रोहतक में शहरी और ग्रामीण संगठन की अलग-अलग जिम्मेदारी**
*रोहतक*: हरियाणा में कांग्रेस ने महिला संगठन को नई धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी गई है। संगठन में प्रदेश स्तर पर 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 21 जिलों में महिला कांग्रेस की कमान नए चेहरों को दी गई है। रोहतक में संगठन को दो हिस्सों में बांटते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कविता शर्मा को रोहतक शहरी और राजदुलारी को ग्रामीण महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
*रोहतक में दो जिलाध्यक्ष, शहर और गांव की अलग जिम्मेदारी*
महिला कांग्रेस ने रोहतक में संगठनात्मक कामकाज को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटने का फैसला लिया है। कविता शर्मा शहरी क्षेत्र में महिला कांग्रेस की कमान संभालेंगी, वहीं राजदुलारी ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगी। दोनों के सामने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की चुनौती रहेगी।
*प्रदेश संगठन में इन 17 महिलाओं को मिली जगह*
प्रदेश कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्रज्ञा पाशा जैन, नीलम बालियान, निर्मल बल्हारा, डॉ. निर्मला चौधरी, डॉ. आरती गेहलोत और स्वीटी रंगा शामिल हैं। महासचिव पद की जिम्मेदारी साक्षी भोला, मुकेश श्योराण राठी, सविता गर्ग और लाजवंती को दी गई है। इसके अलावा सात सचिव बनाए गए हैं। इनमें मितलेश चौधरी, सीमा खासा, पूजा मल्होत्रा, तनु शर्मा, हेमलता शर्मा, सुदेश और सुमन लोहचब के नाम शामिल हैं।
*अंबाला से गुरुग्राम तक घोषित किए जिला अध्यक्ष*
जिलाध्यक्षों की सूची में अंबाला शहरी से कोमल, भिवानी शहरी से डॉ. स्वाति भारद्वाज, फतेहाबाद से परमजीत कौर और गुरुग्राम से सीमा हुड्डा कटारिया को जिम्मेदारी मिली है। हिसार में शहरी इकाई की कमान संतोष कुमारी जून और ग्रामीण इकाई की जिम्मेदारी बीरमति को सौंपी गई है। जींद में शहरी अध्यक्ष रेखा रानी और ग्रामीण अध्यक्ष सीमा बड़ौली होंगी। कैथल में सुशीला शर्मा, करनाल शहरी-I में सपना राणा, करनाल ग्रामीण (नीलोखेड़ी-इंद्री) में डॉ. नवजोत कश्यप पंवार और करनाल शहरी-द्वितीय में गुरविंदर कौर चावला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
*महेंद्रगढ़, पानीपत, सिरसा और सोनीपत में भी नियुक्तियां*
महेंद्रगढ़ में डॉ. राजवती यादव, पानीपत शहरी में गीता रानी गाबा और रेवाड़ी शहरी में कुमारी राज यादव को जिम्मेदारी दी गई है। सिरसा शहरी से कृष्णा फोगाट, सोनीपत शहरी से पायल मलिक और सोनीपत ग्रामीण से प्रमिला मलिक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यमुनानगर शहरी की कमान आरती तोमर को सौंपी गई है। रोहतक में कविता शर्मा और राजदुलारी की नियुक्ति के साथ शहरी और ग्रामीण दोनों इकाइयों को नेतृत्व मिला है। पहली सूची में अलग-अलग जिलों की इकाइयों को शामिल कर महिला कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया है।
No comments:
Post a Comment