Breaking

Saturday, November 28, 2026

रोहतक के मिलन ढाबा चौहरे ह.त्या कांड में बड़ा खुलासा

जाह्नवी बनी जान कि दुश्मन
सन्नी से इंस्टा पर मिली थी जान की दुश्मन
रोहतक के मिलन ढाबा चौहरे हत्$^&^याकांड में बड़ा खुलासा
रोहतक : चर्चित मिलन ढाबा शूटआउट की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच की सुई अब उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली जाह्नवी पर टिक गई है। शक है कि उसने विरोधी गैंग के लिए मुखबिरी कर इस खूनी वारदात की स्क्रिप्ट लिखी, हालांकि मुख्य निशाना बना गैंगस्टर सन्नी रिटौलिया हमले में बाल-बाल बच निकला।
जांच में सामने आए बड़े खुलासे:
 * इंस्टाग्राम से दोस्ती: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जाह्नवी करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए सन्नी रिटौलिया के संपर्क में आई थी। वारदात वाले दिन उसे सन्नी के ढाबे पर पहुंचने की सटीक जानकारी थी।
 * मुखबिरी का जाल: आरोप है कि जाह्नवी ने सन्नी के मूवमेंट की पल-पल की खबर विरोधी गैंग तक पहुंचाई। इसके बाद पांच शूटरों ने ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें सन्नी के तीन साथियों समेत चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन सन्नी भागने में कामयाब रहा।
 * विदेशी गैंगवार के तार: शुरुआती जांच में इस हमले को जॉर्जिया में बैठे गैंगस्टर रवि राठी और भाऊ-राठी नेटवर्क की पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि सन्नी अंकित बाबा गैंग से जुड़ा बताया जाता है।
 * काली स्कॉर्पियो और बैंकॉक कनेक्शन: सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद जाह्नवी अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो से मौके से निकलती दिखाई दी है। चर्चा यह भी है कि उसे विदेश भेजने का लालच दिया गया था और वह बैंकॉक भाग गई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसके विदेश भागने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस की टीमें जाह्नवी की तलाश में दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस चौहरे हत्याकांड के पूरे नेटवर्क से पर्दा उठ सकेगा।

No comments:

Post a Comment