Breaking

Saturday, November 21, 2026

आशुतोष शर्मा बने भाजपा जिला जींद के सोशल मीडिया संयोजक, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

आशुतोष शर्मा बने भाजपा जिला जींद के सोशल मीडिया संयोजक, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
**जींद।** भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए आशुतोष शर्मा को जिला जींद का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आशुतोष शर्मा ने पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

आशुतोष शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता, डिप्टी स्पीकर श्री कृष्ण लाल मिढ़ा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्री सोमवीर कटारिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तेजेंद्र ढुल का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। वे पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में सोशल मीडिया संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं और आमजन को पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए सकारात्मक डिजिटल संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।
अंत में आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। वे पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment