जींद : जींद के भैरोखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश में महिला सरपंच के
टक्कर मारकर गिरने के बाद युवक को मोटरसाइकिल से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। सुमित ने किसी किसी प्रकार फिसकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। दो साल पहले घायल के चचेरे भाई विकास पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया था। 2022 में आरोपी की भाभी के सामने सरपंच का चुनाव लड़ने के बाद से रंजिश बनी हुई है। गांव की महिला सरपंच के देवर दीपक पर आरोप लगे हैं। सूचना मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हांलाकि
बाइक वापस घूमाकर की वारदात
भैरोखेड़ा निवासी सुमित ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 24 नवंबर की शाम वह रजबाहे की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही दीपक अपनी बाइक पर खेत से घर की तरफ आ रहा था। दीपक पहले मुझे क्रॉस कर आगे निकल गया। थोड़ा आगे जाने के बाद मुड़कर वापस आया और तेज गति से मुझे बाइक की टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद मुझे बाइक से कुचलने का प्रयास किया। किसी प्रकार फिसरकर मैने अपनी जान बचाई। बचाव के लिए शोर मचाने पर मेरे चाचा जगदीश व अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
शिकायत में बताया कि आरोपी ने करीब दो साल पहले उसके चचेरे भाई विकास को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जुलाना थाना में जिसका केस दर्ज है। आरोपी ने अब मुझे मारने का प्रयास किया।
जानिए क्या रंजिश की वजह
सतबीर ने बताया कि 2022 में आरोपी के भाई दिनेश की पत्नी सुनीता चुनाव सरपंच का चुनाव लड़ रही थी। मेरे भाई बीरभान की पत्नी सुमन ने भी सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए तथा चुनाव के दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। सुनीता ने करीब 50 वोटों से सुमन को हरा दिया। दिनेश का परिवार अपने सामने चुनाव लड़ने के कारण हमारे परिवार से रंजिश रखें हुए है। इसी रंजिश के चलते पिछले करीब 4 साल में पहले विकास और अब सुमित पर जानलेवा हमला हो चुका है। जिससे हमारे परिवार की जान-माल को खतरा बना हुआ है।
No comments:
Post a Comment