Breaking

Showing posts with label Weather Forecast. Show all posts
Showing posts with label Weather Forecast. Show all posts

Monday, February 21, 2022

February 21, 2022

हरियाणा सहित उत्तर भारत के इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

हरियाणा सहित उत्तर भारत के इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
नारनौल : एक के बाद एक वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम की अठखेलियों से सभी ऋतुओं का गर्मी ऋतु और शीत ऋतु के साथ बरसात ऋतु और बसंत ऋतु का आमजन को फरवरी के महीने में अहसास हो रहा है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट की वजह से शीत ऋतु, दिनभर उष्ण और उग्र धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी ऋतु और वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने पर वर्षा ऋतु के साथ वर्तमान में ऋतु राजा बसंत बना हुआ है। वर्तमान मौसमी घटना क्रमचक्र में रविवार को कमजोर वैस्टर्न सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में केवल हिमपात होने और उसके बाद 22 फरवरी को एक ताजा मध्यम श्रेणी का वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। 
इसकी वजह से एक पूर्वी पाकिस्तान के भावलपुर और मुल्तान के पास प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से 22 से 24 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी मात्रा में हिमपात और मध्यम वर्षा की संभावनाएं बन रही है। इसके साथ ही साथ 22 से 24 फरवरी को उत्तरी पूर्वी हरियाणा के जिलों, चंडीगढ़, दिल्ली व एनसीआर और उत्तरी राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिखराव वाली हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही हैं। दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा के जिलों पर इसका आंशिक प्रभाव ही रहेगा। इसके अलावा सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादलवाही और तेज़ गति से सतही हवाएं और आंधी ( अंधड़ ) 25-35 किमी प्रति घंटे की दर से चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। रविवार को सम्पूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस से 27.7 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से 12.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।