Breaking

Monday, September 11, 2023

September 11, 2023

जींद में मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन:खराब फसलों-खराब ट्यूबवेलों पर मांगा मुआवजा; बोले- गन्ने का MSP 4500 रुपए किया जाए

जींद में मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन:खराब फसलों-खराब ट्यूबवेलों पर मांगा मुआवजा; बोले- गन्ने का MSP 4500 रुपए किया जाए


जींद में प्रदर्शन के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

हरियाणा के जींद में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं भी शामिल हुई। लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए किसानों ने नायब तहसीलदार अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बारिश व अन्य वजह से खराब फसलों के लिए प्रति एकड़ 30 हजार रुपए मुआवजा देने समेत कई मांगे उठाई।


किसान नेत्री पूनम रेढू कंडेला, सतबीर, जयदीप ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए। मुआवजे को लेकर लगाई गई पांच एकड़ की तय सीमा को तुरंत हटाया जाए। जिस किसान की जितनी फसल खराब हुई है, पूरी फसल का मुआवजा दिया जाए। फसल खराबा 30 हजार प्रति एकड़ दिया जाए। बाढ़ से प्रभावित नलकूप का दो लाख रुपए प्रति बोरवेल व मोटर खराब होने पर 3 लाख रुपए प्रति नलकूप आर्थिक सहायता दी जाए।


जींद में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए किसान।

पूनम कंडेला ने कहा कि बाढ़ के कारण जिन किसानों के खेत में रेत चढ़ चुका है, उन्हें रेत बेचने की अनुमति दी जाए। सरकार द्वारा गन्ने व पॉपुलर की फसल का मुआवजा अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इस आपदा से गन्ने व पॉपुलर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गन्ने की फसल साल में एक बार व पॉपुलर की फसल साल में तीन से चार बार तैयार की जाती है। इसलिए इसका अलग-अलग प्रति एकड़ का मुआवजा घोषित किया जाए।
किसान नेताओं ने इस साल गन्ने का रेट 4500 रुपए प्रति क्विंटल तय करने की मांग की गई। धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए और चावल के निर्यात शुल्क वापस लिया जाए। ताकि किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य मिल सके। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी फसल खरीद की गारंटी का कानून बने व किसानों व मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए।
खेती कर्ज में उतनी ही कीमत की जमीन वहन की जाए जितनी रकम का किसानों को लोन दिया जा रहा है। पूरे बरसाती पानी को टैंक व तालाब बनाकर जमा किया जाए, उस पानी को सिंचाई के लिए दिया जाए और बरसाती नदियों व नालों को पक्का किया जाए। तेलंगाना सरकार की तर्ज पर किसानों को 12 हजार रुपए प्रति एकड़ वार्षिक सब्सिडी दी जाए।
जुमला मुश्तरका मालिकाना हक किसानों को दिया जाए। देश में बेरोजगारी को दूर करने के लिए हर बेरोजगार युवा को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
September 11, 2023

भिवानी में बैंक ऑफ बरौदा में ब्लास्ट:AC में गैस भरते समय कंप्रेसर फटने से धमाका; मैकेनिक घायल, मचा हड़कंप

भिवानी में बैंक ऑफ बरौदा में ब्लास्ट:AC में गैस भरते समय कंप्रेसर फटने से धमाका; मैकेनिक घायल, मचा हड़कंप

भिवानी के बैंक आफ बरौदा में हुए ब्लास्ट के बाद के फोटो।

हरियाणा के भिवानी में सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में एयर कंडीशनर (AC) में गैस भरते समय अचानक से ब्लास्ट हो गया। बैंक के अंदर धूआ ही धूआ फैल गया। साथ ही धमाके से बैंक कर्मी व उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। हादसे में AC मैकेनिक भी घायल हो गया। ब्लास्ट की आवाज से बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ लग गई।


बैंक के बाहर पड़ा फटा हुआ कंप्रेसर।

जानकारी अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा में AC की सर्विस के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। बैंक के अंदर करीब 50 कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। सुबह 11 बजे के करीब मैकेनिक बैंक के बाहर रखे एसी ढांचे को चेक कर रहा था। कंप्रेसर में गैस चैक करते हुए अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। बैंक के अंदर धूआ ही धूआ फैल गया। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने ग्राहकों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।


बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़।

धमाका इतना तेज हुआ कि बैंक की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। AC के ढांचे के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मैकेनिक घायल हो गया और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। बैंक शाखा इंचार्ज ने हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को दी है। इसके बाद पूरे दिन के लिए बैंक में लेन देन आदि कार्य रोक दिए गए हैं।
देखें हादसे के और भी
September 11, 2023

हरियाणा का अशोक स्तंभ, PM ने G-20 में जिक्र किया:तुगलक यमुनानगर से उखाड़ दिल्ली ले गया था, ग्रामीणों ने लड़ाई लड़ी, वापस लाए

हरियाणा का अशोक स्तंभ, PM ने G-20 में जिक्र किया:तुगलक यमुनानगर से उखाड़ दिल्ली ले गया था, ग्रामीणों ने लड़ाई लड़ी, वापस लाए
हरियाणा का अशोक स्तंभ, PM ने G-20 में जिक्र किया:तुगलक यमुनानगर से उखाड़ दिल्ली ले गया था, ग्रामीणों ने लड़ाई लड़ी, वापस लाए



यमुनानगर जिले के गांव टोपरा में स्थापित अशोक चक्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 सम्मेलन के उद्घाटन में जिस अशोक स्तंभ का जिक्र किया, उसे 2500 साल पहले हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव टोपरा में सम्राट अशोक ने स्थापित कराया था। इस बारे PM ने कहा था, "यहां से कुछ दूरी पर स्तंभ है, जिस पर प्राकृतिक भाषा में सम्राट अशोक का आखिरी अभिलेख है, जिसमें उन्होंने संपूर्ण विश्व को शांति का उपदेश दिया है। "

टोपरा से अशोक स्तंभ को फिरोजशाह तुगलक 14 वीं शताब्दी में यहां से उखाड़ कर दिल्ली ले गया था। 27 टन वजनी स्तंभ को यमुना नदी के रास्ते कोटला नई दिल्ली ले गया। यह वह वक्त था, जब तुगलक नए शहर का निर्माण कर रहा था। इस स्तंभ को तब मीनारें-ए-जरीन कहा जाता था। जिसका अर्थ है सोने का स्तंभ। तुगलक काल के इस्लामी पाठ में यह उदाहरण दिया गया है कि यह हरियाणा के सभी अशोक स्तंभों में सबसे चमकीला स्तंभ था।


यमुनानगर जिले के गांव टोपरा में स्थापित अशोक चक्र। रात को दूधिया रोशनी के बीच ये नजारा होता है।

तुगलक से यूं छीनी ग्रामीणों ने अपनी पहचान
बात दस साल पहले की है, गांव के इतिहास के बारे में द बुद्धिस्ट फोरम के अध्यक्ष सिद्धार्थ को जानकारी मिली। उन्होंने इस पर गहन शोध किया। जब पक्के तौर पर यह सुनिश्चित हो गया कि फिरोजशाह कोटला मैदान में लगा स्तंभ सम्राट अशोक ने गांव टोपरा में लगाया था, तब उन्होंने गांव की तत्कालीन महिला सरपंच रामकली पंजेटा से संपर्क किया।
महिला सरपंच को स्तंभ दिखाया गया, इसके इतिहास की पूरी जानकारी दी गई। तब गांव ने एक प्रस्ताव पास कर दिल्ली के स्तंभ को वापस अपने गांव में लाने की केंद्र सरकार से अपील की। यह पहला मौका था, जब गांव में इतने बड़े स्तर पर पहली बार अपनी पहचान को वापस लाने की आवाज एक साथ उठी।
राह आसान नहीं थी, क्योंकि रास्ते में बड़ी बाधाएं जो थी
स्तंभ वापसी की राह कतई आसान नहीं थी, लेकिन सिद्धार्थ और रामकली ने हार नहीं मानी। वह लगातार सरकार से पत्राचार करते रहे। उन्होंने तमाम साक्ष्य और तथ्य सरकार के सामने रखे। जिससे यह साबित हो कि यह उनका स्तंभ है। आखिरकार सरकार ने उनकी बात सुनी। ग्रामीणों को अशोक स्तंभ का रेप्लिका स्थापित करने की इजाजत मिल गई।


यमुनागनर में अशोक एडिक्ट्स पार्क।

यह पहला टर्निंग पॉइंट था, जब फिरोजशाह कोटला मैदान में लगा स्तंभ चर्चा में आया। इस पर बातचीत होना शुरू हुई। तत्कालीन सरपंच ने स्तंभ स्थापित करने के लिए पंचायती जमीन से 27 एकड़ जमीन इस काम के लिए रिजर्व कर दी।
यूं होती गई मुश्किल आसान
अशोक एडिक्ट्स पार्क के संस्थापक सिद्धार्थ गौरी ने बताया कि जमीन की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्राट अशोक को समर्पित 'अशोक शिलालेख पार्क' स्थापित करने की घोषणा की, जिसका कोड नंबर 10072 है। एनआरआई डॉक्टर सत्यदीप गोरी ने ग्रामीणों को फंड दिया, इससे पार्क में
30 फीट व्यास और 6 टन वजन का 24 तीलियों वाला सुनहरे रंग का धर्म चक्र स्थापित किया गया है, जिसके ऊपर 61 फीट की छत्रावली है। इसे 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड' में सूचीबद्ध किया गया है। पार्क के रखरखाव और भविष्य के विकास के लिए ग्राम पंचायत टोपरा कलां द्वारा 'अशोक पार्क डेवलपमेंट ट्रस्ट' का गठन किया गया |


भविष्य की योजना
सिद्धार्थ गौरी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि यहां लकड़ी की उस गाड़ी का मॉडल भी स्थापित किया जाए, जिसके माध्यम से तुगलक स्तंभ को यमुना नदी तक लेकर गया था। इसके साथ ही यहां 1500 साल बाद स्तूप बनाने का प्रस्ताव है। इस पर भी काम चल रहा है।
टोपरा गांव का इतिहास
टोपरा कलां फारसी शब्द है, जहां टोपरा शब्द टोपी का बिगड़ा हुआ रूप है, जिसका अर्थ है गोलार्ध और कलां का अर्थ है क्षेत्र। पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में कई स्थान, जहां स्तूप पाए गए हैं, उन्हें टोपे शब्द से संबोधित किया जाता है। 18वीं सदी की शुरुआत में जब भारतीय पुरातत्व के जनक अलेक्जेंडर कनिंघम ने टोपरा कलां गांव का दौरा किया तो उन्होंने पाया कि टीले के ऊपर लगभग 250 घर बनाए गए थे और ज्यादातर प्राचीन बड़े स्लैब जैसे ईंटों का इस्तेमाल किया गया था।
उन्होंने देखा कि ये ईंटें ईसाई-पूर्व युग की थी और साथ ही उन्होंने गांव के पूर्व में एक बड़े पानी के तालाब के पास ईंटों के दो टीले भी देखे। एक टीले में ईंटों जैसी बड़ी स्लैब थी और उसके पास के दूसरे टीले में छोटी ईंटें थीं। वहां भट्ठा था जो छोटी ईंटें बनाने के लिए फिर से पुरानी ईंटों का उपयोग कर रहा था।


अब इन हीरों के बारे में जानिए...
1. पूर्व सरपंच रामकली- इनके कार्यकाल में प्रोजेक्ट शुरू हुआ
तत्कालीन सरपंच रामकली पंजेटा जिनके कार्यकाल में अशोका एडिक्ट पार्क प्रोजेक्ट शुरू हुआ। वह ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है। फिर भी उन्होंने अपने गांव के इतिहास को समझा। गांव की पहचान को वापस लाने के लिए वह हर चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार थी। उन्होंने सिद्धार्थ गौरी के साथ मिल कर अधिकारियों व नेताओं के सामने अपनी बात रखी। साबित किया कि उनके गांव का सम्राट अशोक से रिश्ता रहा है। पीएम ने जब अपने भाषण में अशोक स्तंभ का जिक्र किया तो रामकली ने बताया कि यह उनके लिए ऐतिहासिक दिन है। जिस पहचान के लिए हमने अपने छोटे से गांव से शुरुआत की थी, आज उसका नाम पीएम ने विश्व नेताओं के सामने लिया है। इससे बड़ा उनके लिए और क्या हो सकता है?
2. पूर्व सरपंच मनीष नेहरा बोले- गांव को अपनी पहचान मिली
रामकली के बाद गांव के सरपंच बने मनीष नेहरा ने पार्क बनाने के लिए लेकर यहां देश का सबसे बड़ा चक्र स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि उनके गांव को अपनी पहचान मिली है। यह दिन पूरे गांव के लिए गर्व का पल है। हम सोच भी नहीं सकते थे कि एक दिन प्रधानमंत्री उनके गांव के स्तंभ के बारे में बात करेंगे, ऐसा लग रहा है कि यह एक सपना है, जो हकीकत बन गया है।
3. NRI सत्यदीप गौरी-चक्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा
यमुनानगर के निवासी और अब वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में डॉक्टर की प्रैक्टिस कर रहे सत्यदीप गौरी को जब गांव के इतिहास के बारे में पता चला तो उन्होंने स्वयं आगे आकर पार्क में देश का सबसे बड़ा चक्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। पंचायत ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस तरह से गांव में देश का सबसे बड़ा चक्र लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इसका नाम दर्ज है, स्थापित किया गया। सत्यदीप गोरी ने फोन पर बताया कि निश्चित ही यह उनके लिए भी खुशी का पल है। वह ऑस्ट्रेलिया में आज इस बात पर गर्व कर रहे हैं कि टोपरा के लिए वह कुछ कर पाए।
4. द बुद्धिस्ट फोरम के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौरी
सिद्धार्थ गोरी पहले वह व्यक्ति है, जिन्होंने इस दिशा में पहल की थी। सिद्धार्थ गौरी ने बताया कि इतिहास 12वीं शताब्दी ई.पू. तब के राजा विशाला देव चौहान ने टोपरा कलां का दौरा किया और सरस्वती नदी की पूजा की। इस बात का जिक्र कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक एनल ऑफ राजस्थान में किया है। उन्होंने यह भी बताया कि विशाल देव चौहान ने स्तंभ पर अपना आलेख भी अंकित कराया था। सिद्धार्थ ने इस बात पर भी जोर दिया कि टोपरा का स्तंभ फोर लायन कैपिटल है, सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था, सम्राट अशोक ने वहां जो पिल्लर स्थापित किया, वैसा ही पिलर टोपरा में स्थापित किया था।
हम यह कह सकते हैं कि टोपरा में भी भगवान बुद्ध के चरण पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब से टोपरा में अशोक चक्र की स्थापना हुई, तब से देश और विदेश में गांव को नई पहचान मिली है। इसलिए अब वक्त आ गया कि बिहार व यूपी की तरह हम भी विदेशी पर्यटकों को हरियाणा की ओर आकर्षित कर सकते हैं। जिससे यहां न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रूरल टूरिज्म को भी पहचान मिलेगी।
September 11, 2023

जींद में पिकअप चालक की पिटाई का VIDEO:पैसे न देने पर डायल 112 पुलिस कर्मियों ने गाड़ी में डालकर डंडे से पीटा

जींद में पिकअप चालक की पिटाई का VIDEO:पैसे न देने पर डायल 112 पुलिस कर्मियों ने गाड़ी में डालकर डंडे से पीटा
जींद में पिकअप चालक को गाड़ी में डालकर डंडे से पीटते डायल 112 के पुलिस कर्मी।

हरियाणा के जींद जिले में सेवा सुरक्षा सहयोग का दावा करने वाली पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 पुलिस कर्मी एक पिकअप चालक को बेरहमी से पीट रहे हैं। जिला पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।


जानकारी के अनुसार गांव कर्मगढ़ निवासी मनोज पिकअप गाड़ी को लेकर गोहाना की तरफ जा रहा था। रात को डायल 112 के पुलिस कर्मी मनोज को रोककर रुपए मांगने लगे। जब उसने देने से मना किया तो डायल 112 कर्मचारियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिसकी किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस कर्मचारियों की मारपीट से मनोज को काफी चोटें आईं।
परिजनों ने डीएसपी से की मामले की शिकायत
साथ ही उसके परिजनों ने डीएसपी से भी शिकायत की है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने डायल 112 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि डायल 112 कर्मियों द्वारा पिकअप कर्मियों से मारपीट के वीडियो पर संज्ञान लिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
September 11, 2023

दीपेंद्र हुड्‌डा का फेसबुक पेज हैक:राज्यसभा सांसद ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी; IT टीम रिकवरी में जुटी

दीपेंद्र हुड्‌डा का फेसबुक पेज हैक:राज्यसभा सांसद ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी; IT टीम रिकवरी में जुटी
रोहतक : राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा का फेसबुक पेज हैक हो गया है।
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बाद अब उनके बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा का भी फेसबुक पेज हैक हो गया है। दीपेंद्र ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- मेरा आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया है। मेरे कार्यालय स्टाफ द्वारा इसको दोबारा से हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पेज रिकवर होने पर आपको फिर जानकारी देंगे।
दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा के फेसबुक पेज पर 10 लाख फॉलोअर है। वे सिर्फ 6 लोगों को ही फॉलो करते हैं। समय-समय पर वे अपने फॉलोअर्स के लिए सूचनाएं और पोस्ट डालते रहते हैं। अंतिम पोस्ट 4 दिन पहले डाली गई थी जिसमें उन्होंने सरपंचों द्वारा कांग्रेस पार्टी जॉइन करने के बारे में पोस्ट किया था।
3 दिन पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा का भी फेसबुक पेज हैक हो गया था।
करीब 3 दिन पहले हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का फेसबुक पेज भी हैक कर लिया था। हैकरों ने पूर्व सीएम की फोटो हटाकर एक पोस्ट भी की थी और प्रोफाइल पिक की जगह NEWS लोगो लगा दिया। वहीं 2 साल पहले भी पूर्व सीएम का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। अकाउंट के प्रोफाइल में छेड़छाड़ कर भूपेंद्र के साथ @iLove Albaik लिख दिया गया था।
September 11, 2023

हरियाणा में आज 4 ट्रेनें रद्द:भारी बारिश के चलते रेलवे ने लिया फैसला; रेवाड़ी-हिसार और दिल्ली रूट पर रेल सेवा प्रभावित

हरियाणा में आज 4 ट्रेनें रद्द:भारी बारिश के चलते रेलवे ने लिया फैसला; रेवाड़ी-हिसार और दिल्ली रूट पर रेल सेवा प्रभावित
ट्रेनें न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

भारी बारिश के चलते उत्तर रेलवे की तरफ से सोमवार को हरियाणा के हिसार-दिल्ली और रेवाड़ी-हिसार के बीच चलने वाली 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है। 3 ट्रेनें आज और एक मंगलवार को रद्द रहेगी। हिसार रूट पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दो ट्रेन रेवाड़ी-हिसार और दो ट्रेनें हिसार-दिल्ली के बीच रद्द की गई हैं।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04367, रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 12 सिंतबर को रद्द रहेगी।

3 दिनों से लगातार हो रही बारिश
बता दें कि पिछले 3 दिनों से रेवाड़ी में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। शनिवार को एक घंटे तेज बारिश के बाद रविवार को सुबह से शाम तक मौसम ठंडा बना रहा। दोपहर बाद तेज बारिश हुई। शाम को भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी।
वहीं सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम पूरी तरह ठंडा हो चुका है। तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री से नीचे आ चुका है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।

Sunday, September 10, 2023

September 10, 2023

हरियाणा CM की चंद्रयान-4 बयान पर सफाई, VIDEO:फोन कर बोले- मैंने तो छोटी बहन को मजाक में कहा, महिला ने रोजगार मांगा था

हरियाणा CM की चंद्रयान-4 बयान पर सफाई, VIDEO:फोन कर बोले- मैंने तो छोटी बहन को मजाक में कहा, महिला ने रोजगार मांगा था
हरियाणा सीएम मनोहर लाल।

हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम में एक महिला की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंद्रयान-4 के बयान को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। विपक्षी नेता लगातार CM को निशाने पर लिए हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

सीएम से गांव की महिलाओं के लिए रोजगार मांगने वाली महिला को मुख्यमंत्री ने फोन पर कहा है कि 'मैंने यह बात किसी दुर्भावना से पीड़ित होकर नहीं कही थी। मैं बहन-बेटियों की कद्र करता हूं। मैंने छोटी बहन मान कर मजाक में ऐसा कहा था'
सीएम ने सुमन से कहा कि आप मेरी बहन जैसी और एक्टिव महिला हो। आपने जो समझा वैसा मेरा भाव नहीं था।

चंडीगढ़ आने का दिया न्योता
मुख्यमंत्री ने महिला सुमन को अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। सुमन ने बताया है कि अब मुझे मुख्यमंत्री से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कि हांसी के थुराना में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सुमन ने गांव की महिलाओं के रोजगार के लिए सीएम से फैक्ट्री लगाने की मांग की थी। इस पर सीएम ने विवादित बयान दिया था।
क्या कहा था सीएम मनोहर लाल ने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने महिला की मांग पर कहा था कि अगली बार चांद पर चंद्रयान-4 जाएगा उसमें तुम्हे भेजेंगे। सीएम के इस बयान को लेकर सुमन के साथ गांव की अन्य महिलाएं काफी आहत हो गई थीं। गांव के अन्य लोगों में भी काफी रोष था। इसके बाद हांसी के विधायक विनोद भयाना महिला के गांव भटाना पहुंच थे, जहां उन्होंने सीएम की फोन पर सुमन की लगभग डेढ़ मिनट तक बात कराई।
विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा महिला द्वारा गांव में फैक्टरी लगाने की बात पर की गई टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांश बुद्धिराजा के नेतृत्व में चंद्रयान-4 के पोस्टर लेकर करनाल के प्रेमनगर स्थित अस्थायी CM आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस द्वारा सीएम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को चंद्रयान-4 में बैठकर चांद पर रोजगार खोजने की नसीहत दे डाली। आप के अनुराग ढांडा, दीपेंद्र हुड्‌डा, अभय चौटाला ने भी सीएम की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
हरियाणा में महिला बोली- फैक्ट्री लगा दीजिए, रोजगार मिल जाएगा,VIDEO:CM मनोहर लाल बोले- अगली बार चंद्रयान-4 जाएगा, उसमें तुमको भेजेंगे​​​​


हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर के हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत का वीडियो खूब सुर्खियों में है। यहां एक महिला ने CM को कहा- माननीय मुख्यमंत्री साहब, मेरी तो यही मांग है कि यहां एक फैक्ट्री लगाने का कष्ट करें ताकि हमारी महिलाएं काम कर सकें। हमें रोजगार मिल जाए। इसके जवाब में CM मनोहर लाल कहा- अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे 
September 10, 2023

जींद में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़:456 लीटर घी बरामद; कई नामी कम्पनियों के नाम पर बाजार में बेचते थे

जींद में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़:456 लीटर घी बरामद; कई नामी कम्पनियों के नाम पर बाजार में बेचते थे
जींद के देशखेडा गांव में बन रहा था नकली घी।

हरियाणा के जींद में सीआईए स्टाफ ने गांव देश खेड़ा में छापेमारी कर नकली देसी घी की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री से विभिन्न ब्रांडों का 456 लीटर का नकली देसी घी और विभिन्न ब्रांडों के खाली रैपर व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव देश खेड़ा निवासी अमित विभिन्न ब्रांडों के नाम पर नकली घी तैयार कर बेचता है। देसी घी निर्माण कंपनी के अधिकारी नोएडा निवासी जितेंद्र को साथ लेकर सीआईए स्टाफ ने गांव देश खेड़ा में अमित के ठिकाने पर छापेमारी की। वहां पर नकली देसी घी मधुसूदन के 12, मिल्क फूड के एक बेस्ट चॉइस के मिल्क फूड के टेट्रा पैक 80, पतंजलि घी के टेट्रा पैक 30, वीटा देसी घी के 10 टीन समेत 456 लीटर नकली देसी घी बरामद हुआ।


फैक्टरी में बरामद सामान व घी।

इसके अलावा बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के खाली रैपर, टेट्रा पैक व अन्य निर्माण सामान बरामद हुआ। जुलाना थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारी जितेंद्र की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक गांव देश खेड़ा निवासी अमित के खिलाफ धोखाधड़ी कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ये कारोबार कहां तक फैला हुआ था और कौन-कौन लोग इस कार्य से जुड़े हुए थे। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

Saturday, September 9, 2023

September 09, 2023

पहलवान बजरंग पूनिया-विशाल विवाद में खाप पंचायत में हंगामा:जींद में पहले लगे नारे, फिर हाथापाई; खापों ने फैसले से किया अलग

पहलवान बजरंग पूनिया-विशाल विवाद में खाप पंचायत में हंगामा:जींद में पहले लगे नारे, फिर हाथापाई; खापों ने फैसले से किया अलग

जींद की जाट धर्मशाला में महापंचायत में बोलते हुए वक्ता।

चीन में होने वाले एशियाई खेलों को लेकर बिना ट्रायल के हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया और ​विशाल कालीरमण के चयन को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए शनिवार को जींद की जाट धर्मशाला में महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर की कई खापों ने हिस्सा लिया।

खापों की इस महापंचायत में काफी हंगामा हुआ और नौबत हाथापाई तक आ पहुंची थी। आखिर तक बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया। खापों ने अब मामले से अपने को अलग कर लिया है। बजरंग के खिलाफ विशाल के भाई ने नारे भी लगाए। युवाओं के बीच हाथापाई भी हुई।


महापंचायत में बोलते हुए वक्ता।

विवाद पहलवान बजरंग पूनिया व सिसाय गांव निवासी पहलवान विशाल के बीच है। बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के भेजने को लेकर है। जींद में 16 दिन पहले 24 अगस्त को भी खापों की महापंचायत हुई थी। उस दिन सहमति नहीं बनने पर आज शनिवार को दोबारा पंचायत बुलाई गई। रोधी खाप के प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि वह इस मामले में बजरंग पूनिया से मिले थे और बजरंग ने ही खाप पंचायत बुलाने के लिए कहा था।


पहलवान बजरंग पूनिया।

शनिवार को हुई महापंचायत में सर्व खाप, नौगामा खाप, कंडेला खाप, माजरा खाप, रोधी खाप, पूनिया खाप समेत प्रदेश भर की काफी खापों ने भाग लिया। महापंचायत के दौरान एक-एक कर सभी खापों प्रतिनिधयों ने कहा कि यह फैसला खाप के स्तर का नहीं है। कुश्ती संघ द्वारा फैसला लिया गया है। ऐसे में खापों को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। यह व्यक्तिगत मामला है। इस पर सर्वखाप प्रवक्ता सूबे सिंह समैण की भी कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई।


खाप प्रतिनिधि चर्चा करते हुए।

इसके बाद रोधी खाप के साथ आए पहलवान विशाल के बड़े भाई कृष्ण ने पहलवान बजरंग पूनिया के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। खापों के लोगों के बीच कहासुनी चलती रही और युवाओं के बीच हाथापाई की स्थिति आ गई।
रोधी खाप के लोगों का कहना है कि पहलवान बजरंग पूनिया व विशाल 65 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला कर रहे हैं। ट्रायल में विशाल ने पांचों मुकाबले जीते हैं, जबकि बजरंग पूनिया को बिना ट्रायल ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है।


पंचायत की अध्यक्षता कर रहे कंडेल खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला के अनुसार खापें इस मामले से दूर हट गई हैं। पहलवान विनेश फोगाट के पति सोमबीर राठी ने कहा कि बजरंग पूनिया ने खापों पर मामला छोड़ा नहीं। नहीं तो वे शुरू में ही विशाल के परिवार वालों को मना कर देते।
महापंचायत के बाद कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद से खाप पंचायतों ने किनारा कर लिया है। इसका फैसला कुश्ती संघ द्वारा ही किया जाएगा। जो फैसला कुश्ती संघ करेगा, वह उसी का सम्मान करेंगे।
September 09, 2023

History of 9 September: आज का इतिहास, जानिए 9 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास, जानिए 9 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
History of 9 September: आज का इतिहास, जानिए 9 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

घटना वर्ष    
1141  यारु दाशी, लियाओ राजवंश के जनरल, जिन्होंने क़ारा-ख़िताई की स्थापना की, समरकंद के पास, वर्तमान उज़बेकिस्तान के क़तवान के युद्ध में सेलजूक और कारा-ख़ानिद सेना को हराया।
1488  ऐनी डचेस ऑफ ब्रिटनी बन गई, जो प्रभाव के लिए थ्रस्टग्ल में एक केंद्रीय आकृति थी, जिसके कारण ब्रिटनी और फ्रांस का मिलन हुआ।

1493  ओटोमन साम्राज्य की सेनाओं ने बैटलऑफ कार्बावा फील्ड में क्रोएशियाई सेना को हराया।

1513  स्कॉटलैंड के कंबराई-जेम्स चतुर्थ के लीग का युद्ध, नॉर्थम्बरलैंड में फ्लोड्डन की लड़ाई को मार डाला गया था, जबकि ऑगलैंड के आक्रमण का नेतृत्व किया था।

1553  ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।

1739  स्टोनो विद्रोह, उस समय ब्रिटिश अमेरिका का सबसे बड़ा गुलाम विद्रोह तेरह कालोनियों में, चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना के पास फटा।

1753  पहला स्टीम इंजन उत्तरी अमेरिकी की कालोनियों में लाया गया।

1776  फिलाडेल्फिया में दूसरे महाद्वीपीय बैठक में संयुक्त उपनिवेश (युनाइटेड कॉलोनी) का नाम संयुक्त राज्य (युनाइटेड स्टेट) रखा गया।

1776  अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कालोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1783   डिकिंसन कॉलेज की स्थापना कार्लसेल, पेनसिल्वेनिया में की गई थी।

1850  कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
1850  कैलिफोर्निया को संघ के तीस-प्रथम राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।

1867  यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता प्राप्त की।

1886  साहित्य के संरक्षण और कलात्मक कार्यों के लिए बर्न कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किया गया।

1911  इटली की एक झील ट्रेसीमिने पर एक मोटरबोट दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई।

1920  एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज आॅफ अलीगढ़ का नाम बदलकर 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' किया गया।

1924  बेल्जियम में 8 घंटे के काम का दिन पेश किया गया।

1939  दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वसार्य पहुंची।
1943  रोड्स की लड़ाई जर्मन और इतालवी सेना के बीच शुरू हुई।

1945  चीन में 1,000,000 जापानी सैनिकों के आत्मसमर्पण ने दूसरे चीन-जापानी युद्ध का अंत कर दिया।

1954  अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
1960  उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले शहर में पहली हार्डी रेस्तरां को खोला गया।

1965  तूफान बेट्सी ने न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना, अमेरिका के पास अपना दूसरा भूस्खलन किया, जिसमें 76 लोग मारे गए और क्षति के रूप में $ 1 बिलियन (अनुचित) अर्जित करने वाला पहला तूफान बन गया।

1967  युगांडा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

1968  अमेरिका के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।

1969  कनाडा की आधिकारिक भाषा अधिनियम लागू हुआ, जिससे कनाडाई राष्ट्रीय सरकार में फ्रांसीसी और अंग्रेजी को समान दर्जा मिला।

1971  अमेरिकी के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया।

1990  श्रीलंकाई गृह युद्ध-श्रीलंकाई सेना ने बटालियोआ जिले में कम से कम 184 तमिल शरणार्थियों का नरसंहार किया।

1991 ताजिकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता प्राप्त की।
2001 उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद की अफगानिस्तान में हत्या कर दी गयी।

2004  जकार्ता में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के बाहर एक बम फटने से 10 लोगों की मौत हो गयी।

2006  श्रीलंकाई सेना की रिपोर्ट है कि जाफना में तमिल टाइगर विद्रोहियों के साथ संघर्ष में 28 सैनिक मारे गए और 119 घायल हुए। लगभग 150 तमिल बाघ भी मृत बताए गए।

2007  वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का तथा केट ब्लैंशट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008  पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इस्तीफे के बाद आज आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।

2009  इस्तांबुल में बाढ़, जो पिछले 80 वर्षों में सबसे खराब और सबसे विनाशकारी है, इसमें लगभग 20 लोग मारे गए और 20 घायल हुए।

2009  दुबई मेट्रो (ट्रेन चित्र), अरब प्रायद्वीप के पहले शहरी ट्रेन नेटवर्क और दुनिया के सबसे लंबे समय तक पूरी तरह से स्वचालित मेट्रो नेटवर्क, औपचारिक रूप से 9 09 09 बजे उद्घाटन किया गया था।

2010  भ्रष्टाचार विरोधी मुख्य अधिकारी वांग हुआयुआन को चीन के शानदोंग प्रांत में 1 मिलियन डॉलर की रिश्वत लेने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है।

2010  अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में एक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया, जिससे '1,000 फीट (300 मीटर) ऊंची' आग की दीवार बन गई।
2011 दक्षिण अफ्रीका में मानव जाति के स्थल क्रैडल में ऑस्ट्रेलोपिथेकस सेडीबा के कंकालों की खोज की गई है। माना जाता है कि वे लगभग 2 मिलियन वर्ष पुराने हैं, यह दर्शाता है कि होमिनिड प्रजाति संभवतः वानरों और मनुष्यों के बीच एक संक्रमणकालीन जीवाश्म हो सकती है।

2012    एक सरकारी हवाई हमले ने सेंट्रल अलेप्पो में सेवारत एक मुख्य जल आपूर्ति पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे हजारों निवासी बिना किसी पेयजल के चले गए। अलेप्पो के गवर्नर का दावा है कि मरम्मत का काम चल रहा है।
2012  इराक में आत्मघाती बम विस्फोट में 100 से अधिक लोगों की मौत तथा 350 घायल हुए।

2013 ओफेल खजाना 'जो कि लगभग 1400 साल पुराना है, को टेंपल माउंट के पैर के पास पाया गया है जो कि जेरूसलम शहर में स्थित है।

2014    ताइवान में मिलावटी लार्ड उत्पादों के व्यापार के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें रेस्तरां, निर्माताओं और खाद्य आपूर्तिकर्ताओं के लिए रसोई के तेल और चमड़े के विनिर्माण तेल शामिल हैं।
09 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ भारत में 🇮🇳
घटना वर्ष  

1949 भारत में हिन्दी को राष्ट्रीय भाषा के रूप में अपनाया गया।

2005  12 सितंबर को वाघा सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच सजा पूरी करने वाले नागरिक दोषियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

Friday, September 8, 2023

September 08, 2023

हरियाणा CMO की बढ़ी जिम्मेदारी:फीडबैक-आउटरीच कोऑर्डिनेटर बनाए; फील्ड में जाकर योजनाओं की जानकारी लेंगे

हरियाणा CMO की बढ़ी जिम्मेदारी:फीडबैक-आउटरीच कोऑर्डिनेटर बनाए; फील्ड में जाकर योजनाओं की जानकारी लेंगे

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्‌टर।

हरियाणा में मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) के अधिकारियों की जिम्मेदारी CM मनोहर लाल ने बढ़ा दी है। उन्हें फीडबैक एवं आउटरीच कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। अब वह ऑफिस में बैठकर नहीं फील्ड में जाकर सरकारी योजनाओं की फीडबैक लेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से जिलों के सभी DC को लेटर जारी कर दिया गया है।
सीएम की टीम में ये लोग
मुख्यमंत्री की टीम में जिनको शामिल किया गया है, उनमें सीएम के पॉलिटिकल एडवाइजर बीबी भारती हिसार व सिरसा, OSD भूपेश्वर दयाल कुरुक्षेत्र व अंबाला, सीएम के निजी सचिव अभिमन्यु करनाल, ओएसडी वीरेंद्र सिंह को रोहतक व सीनीपत की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जवाहर यादव को फरीदाबाद, फॉरेन कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट के एडवाइजर पवन चौधरी को गुरुग्राम व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट का फीडबैक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।


दो दिन का मिला टाइम
सूबे की सभी 10 लोकसभा सीटों से फीडबैक लेने के लिए सीएम ने अपनी टीम को 3 दिन का टाइम दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री खट्‌टर रविवार को इनके साथ मीटिंग करेंगे। सीएमओ के सूत्रों के अनुसार यह टीम लोकसभा वाइज BJP और सांसदों का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सकती है। जिससे हकीकत का पता लगाया जा सके। फीडबैक के लिए टीम के सदस्य आम लोगों के साथ ही कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
200 योजनाओं की समीक्षा
हरियाणा सीएमओ की टीम राज्य सरकार की 200 योजनाओं की समीक्षा करेगी। सीएम को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ऐसा इनपुट मिला है कि कुछ योजनाएं ऐसी हैं जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
परिवार पहचान पत्र (PPP), मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मेरा पानी मेरी विरासत, मेरी फसल मेरा ब्योरा योजनाओं को भी समीक्षा में शामिल किया गया है।