Breaking

Monday, June 2, 2025

June 02, 2025

छोडो शर्माना अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल से करो आना- जाना

विश्व साइकिल दिवस पर विशेष लेख
छोडो शर्माना अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल से करो आना- जाना
लेखक- डॉ. अशोक कुमार वर्मा   

विश्व भर में 3 जून को साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसका निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष  2018 में लिया गया था। इसको मनाने के पीछे अनेक कारण और उद्देश्य हैं। जहां एक और साइकिल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है वहीं दूसरी और प्रदुषण को नियंत्रित करने में बहुत बढ़ा योगदान सिद्ध हो सकता है। साइकिल के इतने अधिक लाभ हैं कि गिनने में बहुत अधिक समय का प्रयोग होगा। आओ हम इस पर चर्चा करते हैं कि साइकिल का प्रयोग किस प्रकार लाभदायक सिद्द हो सकता है।    
आज चाहे छोटा बच्चा हो अथवा वृद्ध जो ठीक से ईंधन चलित वाहन में बैठ भी नहीं सकता वो आपको गाडी चलाता हुआ सड़क पर देखने को सामान्य रूप से मिल जाएगा। इतना ही नहीं ऐसे ऐसे बच्चे दुपहिया वाहन को चला रहे होते हैं जिनके पैर धरती पर ठीक से नहीं रखे जा रहे होते। आज से लगभग 30 वर्ष पूर्व सभी घरों में एक अथवा दो साइकिल अवश्य होती थी जिसका प्रयोग वे दैनिक कार्यों के लिए किया करते थे। सबसे बड़ी बात पुराने समय के लोग स्वस्थ रहते थे और उन्हें कोई व्याधि नहीं होती थी क्योंकि वे अपने सभी कार्य स्वयं करते थे और बहुत अधिक परिश्रम किया करते थे। जैसे कि हाथ पैर से अधिक परिश्रम करना, घर, खेत खलियान में कार्य करना। दूर दूर तक साइकिल का प्रयोग करके जाना। मेरे पिता एक सैनिक थे और वे 1962 से 1970 तक भारत-पाक सीमा पर नियुक्त थे, उन दिनों मेरे दादा और ताऊ करनाल से साइकिल चलाकर उन्हें मिलने जाया करते थे। यदि ये कहें कि साइकिल ही लोगों की सरल और सुखद सवारी हुआ करती थी तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं। साइकिल की सवारी करते समय कई बार एक ही साइकिल पर तीन लोग एक साथ बैठ कर यात्रा करते थे। लोग इतने हृष्ट-पुष्ट होते थे कि एक व्यक्ति साइकिल पर दो अन्य व्यक्तियों को बिठाकर ले जा सकता था। मार्ग में चलते-चलते एक दूसरे से राम-राम और एक दूसरे के बारे लोग पूछा करते थे। इतना ही नहीं रात्रि में विश्राम के लिए अपने घर में ही ठहरा लिया करते थे। लोगों में एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी। साइकिल के साधन का एक सबसे बड़ा लाभ यह भी है कि इसमें तेल डलवाने की चिंता बिल्कुल नहीं, बस टायर में हवा पूरी हो और ब्रेक ठीक से काम करते हो तो चल गया काम। यदि साइकिल में पंक्चर भी हो जाए तो अधिक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं क्योंकि इसको खींचना बहुत ही सरल है। और छोडो कैसे भी हो मार्ग साइकिल के लिए कोई समस्या नहीं। थोड़े से स्थान से साइकिल निकल जाती है और लम्बी चौड़ी सड़कों की इसे आवश्यकता नहीं।    
समय बदला, लोगों की सोच बदली, साइकिल का स्थान स्कूटर, फिर मोटर साइकिल और अब कार ने ले लिया। आज सबसे बड़ी बात यह है कि एक कार और एक ही व्यक्ति जो चला रहा है। सड़कों का विकास हुआ, सड़के चौड़ी की गयी, फिर चौड़ी की गयी लेकिन फिर भी सड़को पर गाड़ियों की बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में घंटों जाम लगा रहता है। सरकार भी सड़के कहाँ तक चौड़ी करे। लोग सब्ज़ी मंडी में सब्ज़ी लेने भी कार से जाते हैं। इतना ही नहीं दो 100 मीटर की दुरी के लिए भी लोग ईंधन चलित वाहन का प्रयोग करते हैं कहते हैं कि समय नहीं है। वास्तव में लोगों की प्रवृति और सहनशक्ति क्षीण हो चुकी है। कुछ डग चलने में भी उनके स्वास फूलने लगते हैं। आज एक बहुत बड़ी संख्या प्रात: काल की सैर के लिए घर से कार लेकर चलते हैं और जिम में जाकर साइकिल चलाते हैं।  
क्यूबा देश एक छोटा देश है और एक समय वहां की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण बहुत अधिक प्रदूषित हो गया था। एक बार वहां के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो लुधियाना (भारत) आये और वहां से अपने देश के लिए कुछ हज़ार साइकिल आर्डर कर गए। अपने देश जाकर उन्होंने सुझाव दिया कि सभी कर्मचारियों  की नियुक्ति 8 किलोमीटर के क्षेत्र में कर दी जाए और उन्हें एक-एक साइकिल उपलब्ध कराइ जाए ताकि वे कार्यालय साइकिल से आएं और जाए। इस प्रकार उन्होंने अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधार दिया था। इसके साथ ही वहां पर्यावरण में बहुत अधिक सुधार हुआ। हमें भी उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। 
 कुछ वर्षों पूर्व हरियाणा के गुरुग्राम सहित अनेक ज़िलों में सप्ताह में एक दिन साइकिल से सरकारी कार्यालयों में आने जाने की व्यवस्था हुई थी लेकिन थोड़े समय में ही वह बंद हो गई। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र में भी प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा साइकिल रैलियां निकाल कर लोगों को साइकिल के साधन का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था और यह आज भी नियमित है। प्रेरणा समिति हरियाणा के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार वर्मा (लेखक) आज भी केवल और केवल साइकिल का प्रयोग करते हैं। आज भी वे अपने साइकिल पर पट्टी लगाकर चलते हैं जिस पर लिखा होता है- साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओ, स्वस्थ हो जाओ। छोडो अब शर्माना, अच्छा स्वास्थ्य चाहिए तो साइकिल पर शुरू करो आना - जाना। पर्यावरण अगर है  बचाना, तो चाहिए सबको, साइकिल चलाना। साइकिल चलाओ,  प्रदुषण भगाओ। कार चलाये तब, अति जरुरी हो जब। अगर साइकिल हो हर घर, पुलिस चालान का नहीं फिर डर। दूर का सफर रेल व् परिवहन की बसों से करे तय, सड़क दुर्घटना का नहीं रहेगा फिर कोई भय। इन्धन को बचाकर देश को समृद्ध बनाएंगे, इसीलिए आज से हम रोज साइकिल चलाएंगे आदि। 
हरियाणा सरकार द्वारा 1 सितम्बर से 25 सितम्बर 2023 और 5 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 में हरियाणा में दो बार साइक्लोथॉन यात्राएं निकाली गई हैं जिसका उद्देश्य हरियाणा को नशा मुक्त करना है। यह साइक्लोथॉन यात्राएं पूरे देश के लिए एक प्रेरणा का विषय रही है। इनमें एक बच्चे से लेकर मुख्यमंत्री तक साइकिल चलाकर बहुत ही उत्तम सन्देश दिया गया था। इसमें साइकिल के प्रति जो उदासीनता समाज में आ गई थी अथवा जो सोच लोगों ने बना ली थी उस पर अंकुश लगा है। नशे जैसी विषम समस्या के निवारण के साथ साइकिल के साधन को अपनाने की सकारात्मक सोच एक बहुत ही बड़ी प्रेरणा और महत्वपूर्ण सन्देश सिद्ध हुई है।     
 इस प्रकार की जागरूकता आज समय की आवश्यकता है। आज देखा जाए तो हर कोई व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि हम अधिकतर स्वचलित संसाधनों पर निर्भर होते जा रहे हैं। शारीरिक परिश्रम वाले कार्य नहीं करते और दिन प्रतिदिन रोगों का शिकार हो रहे हैं इनमें मोटापा, शर्करा, तनाव इत्यादि कई भयानक व्याधियां आज घर कर रही हैं।   
आज हमें आवश्यकता है, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छा पर्यावरण, शुद्ध हवा, शुद्ध पानी और शुद्ध विचार, इसके लिए हमे अपनी सोच को बदलना होगा। अपने आप में सामंत या अमीर होने का भ्रम त्यागना होगा। आधुनिकता के प्रभाव में हमें अपनी सवारी को बदलना होगा और साइकिल को अपने जीवन की मुख्य सवारी बनाना होगा।  छोटे छोटे काम साइकिल की सवारी से शुरू करें और देश की उन्नति में सहायक सिद्ध हों। हम ये नहीं कहते कि इंधन वाले वाहन न चलाये, लेकिन चलाये तब अति जरुरी हो जब। हमें लम्बी दूरी की यात्राएं निजी कार की अपेक्षा परिवहन की बस या रेलगाड़ी से करनी चाहिए।            (विशेष- लेखक डॉ. अशोक कुमार वर्मा हरियाणा पुलिस में सेवारत हैं और अब हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी के रूप में हरियाणा के गांव गांव तक साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए नशा मुक्ति का सन्देश दे रहे हैं। वे हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई साइक्लोथॉन में दोनों बार अग्रणी रहे और नेतृत्व किया। )  मोबाइल-9053115315

Sunday, June 1, 2025

June 01, 2025

पाकिस्तान कर रहा चीन के सीक्रेट-हथियार का इस्तेमाल, भारत करने जा रहा डिजिटल स्ट्राइक

पाकिस्तान कर रहा चीन के सीक्रेट-हथियार का इस्तेमाल, भारत करने जा रहा डिजिटल स्ट्राइक
पाकिस्तान की सीक्रेट चीनी हथियार को भारत करेगा जाम
नई दिल्ली : 11 एयरबेस और नौ आतंकी ठिकानों के तबाह होने के बाद भी पाकिस्तान, भारत-विरोधी प्रोपेगेंडा से बाज नहीं आ रहा है. खबर है कि चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडनोट के जरिए पाकिस्तान, भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फेक-न्यूज का प्रचार कर रहा है. राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होता देखकर भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने रेडनोट ऐप को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.
Haryana Bulletin News को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश की खुफिया एजेंसियों ने सरकार को रेडनोट ऐप को बैन करने की सिफारिश की है. क्योंकि पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से जेनरेट होने वाली अवांछित जानकारियों को पोस्ट कर रही हैं. इन जानकारियों में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी फर्जी खबरों से लेकर उत्तर-पूर्व और भारत के दूसरे हिस्सों के बीच भेदभाव वाली सामग्री को अपलोड किया जा रहे हैं. इस तरह की जानकारियों के जरिए उनका उद्देश्य भारत की सामाजिक सामंजस्य को नुकसान पहुंचाना है.
*भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके में युवाओं के बीच पॉपुलर है* रेडनोट ऐप

हालांकि, रेडनोट चीन का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिस पर लाइल-स्टाइल से जुड़े सामान की खरीद-बिक्री के साथ ही इंस्टाग्राम और टिकटॉक की तरह सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. भारत के उत्तर-पूर्व के राज्यों में युवाओं के बीच ये रेडनोट ऐप तेजी से पाप्लुर हुआ है.
*सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में बोले CDS जनरल अनिल चौहान*

शुक्रवार (30 मई, 2025) को ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारतीय सेना का 15 प्रतिशत ऑपरेशनल समय फेक-न्यूज को काउंटर करने में लगा था.” जनरल चौहान ने कहा, "हमारी रणनीति में तथ्य-आधारित कम्युनिकेशन (संचार) पर जोर दिया गया, भले ही इसका मतलब धीमी प्रतिक्रियाएं देना हो." सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग 2025 से इतर बोलते हुए CDS ने कहा कि भारत में इंफॉर्मेशन वॉरफेयर के लिए एक अलग यूनिट खड़ी करने की जरूरत है. 
*ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर फैलाया प्रोपेगेंडा*

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान की मीडिया और आईएसआई (ISI) ने सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा फैलाना शुरू कर दिया था. फर्जी अकाउंट्स के जरिए भारत के सैन्य अधिकारियों के बारे में अफवाहें फैलाई जानी शुरू कर दी थी. हाल ही में जितने भी सीनियर मिलिट्री कमांडर का तबादला हुआ या रिटायरमेंट हुआ, पाकिस्तान ने उन्हें पहलगाम हमले की नाकामी से जोड़कर फर्जी प्रचार-प्रसार करने की कोशिश की. 
*DIA चीफ के ट्रांसफर को काला पानी बताने की चला प्रोपेगेंडा*

डिफेंस इंटेलिजेंस चीफ (DIA) के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राणा के अंडमान-निकोबार कमान ट्रांसफर को कालापानी की सजा से जोड़कर दिखाना शुरू कर दिया है, जबकि हकीकत ये है कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा, अंडमान-निकोबार में देश की प्रतिष्ठित ट्राई-सर्विस कमान की जिम्मेदारी संभालने के लिए गए थे.
*पाकिस्तान के फेक प्रोपेगेंडा पर भारत ने किया डिजिटल स्ट्राइक*

PIB-फैक्ट चेक सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की लगातार पोल खोल रहा है. फिर भी पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और बेबुनियाद बातें उड़ा रही है. यही वजह है कि भारत ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल और फर्जी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को लगातार बैन कर रहा है. भारत ने डिजिटल स्ट्राइक करते हुए कई बड़े पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

Saturday, May 31, 2025

May 31, 2025

नाबालिग लड़के की बारात चढऩे से रोकी


नाबालिग लड़के की बारात चढऩे से रोकी
लड़के के जन्म संबंधित कागजों में लड़का निकला नाबालिग
परिजनों को बाल विवाह कानून की दी जानकारीजींद : बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने अपनी सतर्कता से एक कम उम्र के लड़के को दूल्हा बनने से रोक दिया। टीम ने नाबालिग की शादी को रूकवाया और साथ ही परिजनों को विवाह न करने के लिए चेताया।
शनिवार को बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि जिले के रोहतक रोड पर एक नाबालिग लड़के की शादी की तैयारी हो रही है और लड़के की बारात हिसार जिले के नारनौद जाने के लिए तैयार खड़ी है। इस पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, मुख्य सिपाही ओमप्रकाश,  महिला सिपाही आरती, नीलम के साथ मौके पर विवाह स्थल पर पहुंचे। इस पर लड़के के परिवार वालों से लड़के के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने पहले तो टाल मटोल करने की कोशिश की और शादी ना होने की बात कही लेकिन जब मौके पर अन्य मौजिज व्यक्तियों को बुलाया गया तो लगभग दो घंटे के बाद जो सबूत दिखाए गए उसमें लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम मिली और उससे जिस लड़की की शादी होने वाली थी उस लडकी की उम्र भी 18 वर्ष से कम निकली। इस पर उसके परिजनों ने बताया कि लड़के के पिता नहीं हैं और मां भी बीमार रहती है और उसे किसी कानून की कोई जानकारी नही है। इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। इस पर परिजनों को समझाया गया कि आपका लड़का अभी 21 वर्ष से कम हैए इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें ताकि कोई कानूनी अड़चन न आए। इसके बावजूद भी अगर आप नाबालिग लड़के की शादी करते हैं तो आप सभी के खिलाफ  भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर परिवार सहमत हो गया तथा शादी को स्थगित कर दिया गया और परिवार द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए कि वह कानून की पालना करेंगे तथा बच्चों के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगें। 

May 31, 2025

पत्नी बहुत सुंदर होने पर चिढ़ाते थे लोग; युवक ने ऐसा कदम उठा डाला, सबके होश उड़ गए, पुलिस बुलानी पड़ गई, 40 दिन पहले शादी हुई

पत्नी बहुत सुंदर होने पर चिढ़ाते थे लोग; युवक ने ऐसा कदम उठा डाला, सबके होश उड़ गए, पुलिस बुलानी पड़ गई, 40 दिन पहले शादी हुई
Man Beautiful Wife: एक युवक शादी के बाद सुंदर पत्नी मिलने के चलते इस कदर परेशान हो गया कि उसने वो कदम उठाने की कोशिश की। जिससे लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश में बरेली का बताया जाता है। यहां 25 साल का एक युवक सिर्फ इसलिए अपनी जान देने पर उतारू हो गया। क्योंकि लोग उसे उसकी पत्नी बहुत सुंदर होने पर चिढ़ाते थे। लोग उससे कहते थे- 'तू तो पागल है, तेरी पत्नी बहुत सुंदर है'... लगातार लोगों की इन बातों से आहत युवक ने दो मंजिला मकान की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की।
*सबके होश उड़ गए, समझाते रहे लोग*

दरअसल, यह पूरा मामला बरेली के सिरौली क्षेत्र का है। युवक का नाम गुरुदेव बताया जाता है। 25 वर्षीय गुरुदेव की शादी करीब 40 दिन पहले हुई थी। गुरुदेव को पत्नी बहुत सुंदर मिली तो गांव के लड़के उसे चिढ़ाने लगे। आसपास के लोग मजाक में उसको पागल कह कर पुकारते और उससे कहते 'तू तो पागल है, तेरी पत्नी बहुत सुंदर है'। पत्नी बेहद सुंदर होने के चलते लोग गुरुदेव से मजाक करते रहते थे। इससे गुरुदेव अक्सर काफी खफा रहता था।
लेकिन एक दिन वह इतना परेशान हो गया कि ऐसी बातों से तंग आकर दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूद कर जान देने की बात कहने लगा। गुरुदेव वहां से रोते हुए यह कहने लगा कि वह यहां से कूद कर अपनी जान दे देगा। वह अब इस तरह के मजाक से बेहद तंग आ चुका है। गुरुदेव कभी ऐसा भी करेगा कि ये लोगों ने नहीं सोचा था। मौके पर जो भी हो रहा था उसे देख लोगों के होश उड़े थे। लोग लगातार गुरुदेव को समझाने में लगे रहे कि वह नीचे उतर जाए. अब कोई उससे कुछ नहीं कहेगा। लेकिन गुरुदेव किसी की बात मानने को तैयार नहीं था।
*पुलिस बुलानी पड़ गई*

आखिर में जब गुरुदेव ने लोगों की बात नहीं मानी और लगा कि वह छत से कूदकर जान दे देगा तो ऐसे में डर के मारे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आनन-फानन में युवक को नीचे उतारने की जद्दोजहद की। पुलिस ने युवक के छत से कूदने की आशंका में गली में कई तिरपाल लगा दिए। ताकि अगर वह कूदता है तो उसे बचाया जा सके। पुलिस ने भी गुरुदेव को प्यार से समझाया। आखिर में कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। बाद में उसे समझाकर परिवार के हवाले कर दिया गया।

Friday, May 30, 2025

May 30, 2025

गुरू अर्जुन देव ने मानवता की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया : बलविंद्र सिंह

गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरपूर्व श्रद्धा से मनाया

संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक गुरु की शहादत को किया  नमन

गुरू अर्जुन देव ने मानवता की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया : बलविंद्र सिंह
जींद : शहीदों के सरताज बाणी के जहाज एवं शांति के पुंज पांचवीं पातशाही गुरु अर्जुन देव का शहीदी गुरुपर्व शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। शहर के सभी गुरुद्वारों में सुखमनी सेवा सोसायटी के सहयोग से शहीदी गुरुपर्व के सम्मान में चल रही श्री सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी के तहत श्री सुखमनी साहिब की बाणी का पाठ किया गया। शब्द कीर्तन गायन किया गया साथ ही संगतों के लिए मीठे शरबत की छबील लगाई गई तथा लंगर का आयोजन किया गया।
गुरुघर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि पांचवीं पातशाही गुरु अर्जुन देव शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष में स्थानीय ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुद्वारा साहिब के रागी भाई जसबीर सिंह रमदसिया एवं पांतड़ा पंजाब से आए भाई गुरमुख सिंह के रागी जत्थे द्वारा गुरु अर्जुन देव द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब में रचित बाणी के गुरबाणी शब्द कीर्तन का गायन किया। गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी गुरविंदर सिंह रत्तक ने गुरु साहिब की शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव को शहीदी का सरताज इसलिए कहा जाता है कि सिख धर्म में किसी गुरु द्वारा धर्म व समाज की भलाई के लिए अपने आप को कुर्बान करने वाले गुरु अर्जुन देव पहले गुरु थे।
गुरु घर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने गुरू अर्जुन देव को जुल्म का नाश करने तथा धर्म का प्रकाश करने वाले बताते हुए कहा कि उनके द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पहली बीड़ अपने हाथों से तैयार करके दरबार साहिब अमृतसर में तय स्थान पर सुशोभित करके भाई बुड्डा जी को गुरु घर का पहला ग्रंथी थाप कर उनके द्वारा शुरू गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व आरंभ किया गया। बलविंदर सिंह ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब में गुरू अर्जुन देव द्वारा रचित श्री सुखमनी साहिब की बाणी सहित 2200 के करीब गुरबाणी के शब्द दर्ज हैं। गुरु अर्जुन देव को कुर्बानी का प्रतीक इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने सिख धर्म की रक्षा के लिए तत्ती   (गरम) तवी पर बैठ कर खुद को कुर्बान कर दिया था। जबकि इससे पहले उन्हें गर्म पानी में उबाला गया तथा गर्म तवी पर बैठा कर ऊपर से गर्म रेत डाली गई थी। उधर, शहर के रेलवे जंक्शन स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में भाई जसवंत सिंह, गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर पटियाला चौक में भाई गुरजीत सिंह द्वारा तथा गुरुद्वारा सिंह सभा भारत सिनेमा रोड में भाई गुरदित्त सिंह के रागी जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा शहर में जगह-जगह रेलवे रोड, पटियाला चौक, पुराना बिजली घर, झांझ गेट, पंजाबी बाजार, मेन बाजार, सिटी थाना, सफीदों गेट तथा अर्बन एस्टेट में मीठे शरबत की छबीलें लगाई गई। इस अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में लंगर हाल की रसोई घर का लैंटर भी डाला गया।

Wednesday, May 28, 2025

May 28, 2025

हरियाणा में कुंवारों के लिए बड़ी खुशखबरी : जींद में होगा विशाल विवाह परिचय सम्मेलन

हरियाणा में कुंवारों के लिए बड़ी खुशखबरी : जींद में होगा विशाल विवाह परिचय सम्मेलन
जींद : हरियाणा के जींद जिले में कुंवारों के लिए शादी का बड़ा इंतजाम किया जा रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से 7 सितंबर को एक बड़ा परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को शादी के लिए जोड़ा जाएगा। इस समारोह में देश-प्रदेश से अग्रवाल समाज के कई राष्ट्रीय नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
इस आयोजन के लिए हरियाणा के 250 से अधिक स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे, जहां युवा और उनके परिवार परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
रामधन जैन और सावर गर्ग ने बताया कि जिन परिवारों में शादी के कुछ सालों बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो गई हो या तलाक हो चुका हो, उनके लिए भी यह परिचय सम्मेलन स्थायी विवाह समाधान प्रदान करेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जींद में यह भव्य विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Saturday, May 24, 2025

May 24, 2025

विधायक अशोक अरोड़ा पर हमला करना लोकतंत्र की हत्या : रणदीप सुरजेवाला

विधायक अशोक अरोड़ा पर हमला करना लोकतंत्र की हत्या : रणदीप सुरजेवाला 

कहा : आमजनमानस व विधायकों के साथ गुंडागर्दी, सीनाजोरी व हाथापाई पर उतर आई भाजपा सरकार 

बोले : अशोक अरोड़ा पर हमले के दोषियों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से सख्त से सख्त कार्रवाई करें मुख्यमंत्री नायब सैनी
कैथल : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस बयान जारी कर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा शासन में हरियाणा की जनता त्राहिमाम है। जहां आमजनमानस के साथ विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में पनप रहे गुंडों द्वारा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के खिलाफ गुंडागर्दी व हाथापाई का आलम चल रहा है। 
 सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार की रहनुमाई में आज हरियाणा के विधायक भी सुरक्षित नहीं है। विधायक अशोक अरोड़ा पर भाजपा के गुंडों द्वारा सुनियोजित हमला करना लोकतंत्र की हत्या करने को दर्शाता है, आज इतिहास में यह काला दिन है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हरियाणा की जनता व समाज के प्रतिष्ठित, प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ अब गुंडागर्दी, सीनाजोरी और हाथापाई तक पर उतर आई है। हरियाणा के सीनियर विधायक और पंजाबी समाज के प्रबुद्ध नेता, थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा पर किया गया सुनियोजित हमला विपक्षी विधायकों को अपमानित करने का षड्यंत्र है, जो मुख्य मंत्री की जानकारी के बगैर नहीं हो सकता और इस तरह की गुंडागर्दी करना बहुत ही निंदनीय व शर्मनाक है। 
रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री नायब सैनी का गृह जिला है तो बताएं :- 
• क्या अब नगर परिषद हाउस की मीटिंग में भी विधायक का उपस्थित रहना अनुचित है? 
• नगर परिषद की महत्वपूर्ण मीटिंग में विधायक, नगर पार्षदों, नगर परिषद कर्मचारियों के अलावा अन्य व्यक्ति कैसे बैठ सकते हैं?
• जब हरियाणा के सीनियर विधायक, पंजाबी समाज के प्रबुद्ध नेता, व विधायक अशोक अरोड़ा पर हमला हुआ तो अफसर और प्रशासन क्या कर रहा था? 
• विधायक पर हमला करने वालों पर पुलिस प्रशासन व सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
हमारी भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी जी से मांग है कि विधायक अशोक अरोड़ा के साथ किया गया दुर्व्यवहार, गुंडागर्दी, सीनाजोरी, हाथापाई बहुत ही निंदनीय है, इसलिए तुरंत प्रभाव से इस विषय पर संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें! अन्यथा विधायक अशोक अरोड़ा के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर जन आंदोलन करेगी।
May 24, 2025

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Mukul Dev Passed Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। आपको बता दें कि लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
मुकुल देव के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई फिल्मी सितारे और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके अभिनय और व्यक्तित्व को याद करते हुए लोग नम आंखों से उन्हें विदाई दे रहे हैं।
मुकुल देव ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया और अपनी दमदार अदायगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह ना केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी जाने जाते थे।
*मुकुल देव के निधन से दुखी विंदू दारा सिंह*

मुकुल देव के निधन से विंदू दारा सिंह को काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने एक्टर संग अपना एक वीडियो शेयर करके दुख जताया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- RIP ब्रदर मुकुल देव. आपके साथ बिताया गया समय हमेशा संजो कर रखा जाएगा और #SonOfSardaar2 आपका अंतिम गीत होगा जहाँ आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हँसाते हुए लोटपोट कर देंगे!
*फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर*

उनकी मृत्यु की खबर से इंडस्ट्री में मातम का माहौल है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के पुराने वीडियोज़, डायलॉग्स और तस्वीरें साझा की जा रही हैं। तमाम कलाकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Friday, May 23, 2025

May 23, 2025

महिला महाविद्यालय जींद और जिला बार एसोसिएशन के मध्य ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर

महिला महाविद्यालय जींद और जिला बार एसोसिएशन के मध्य ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर
जींद — प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद और जिला बार एसोसिएशन, जींद के मध्य आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस MoU का उद्देश्य छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया, विधिक सहायता, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विकास लोहान ने कहा:
"यह साझेदारी छात्राओं को अदालत की कार्यप्रणाली और विधिक प्रणाली को समझने का अनूठा अवसर देगी। इससे उनमें व्यावहारिक समझ और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। हम छात्राओं के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।"
सचिव अधिवक्ता संदीप कौशिक ने कहा:
"इस MoU के माध्यम से छात्राएं केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं से भी परिचित होंगी। यह कदम उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।"
महाविद्यालय के प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने कहा:
"यह सहयोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है, जो अनुभवजन्य शिक्षा और वास्तविक जीवन से जुड़ाव पर बल देती है। छात्राओं को सामाजिक न्याय, विधिक चेतना और व्यावहारिक ज्ञान का समावेश इसी प्रकार की पहल से संभव होता है।"
इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, बर्सर और मोहित रांगी, प्लेसमेंट सेल कोऑर्डिनेटर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने इस पहल की सराहना की और इसे छात्राओं के भविष्य निर्माण की दिशा में सशक्त कदम बताया।
इस MoU के अंतर्गत छात्राओं को न्यूनतम 120 घंटे की इंटर्नशिप, अदालतों का अवलोकन, विधिक दस्तावेजों की तैयारी, केस स्टडीज़ और लोक अदालतों में भागीदारी जैसे अनुभव प्राप्त होंगे। यह MoU एक वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Wednesday, May 21, 2025

May 21, 2025

*दिग्विजय सिंह चौटाला ने गाँव चौटाला के बंद पुल एवं NH-9 पर कट निर्माण की माँग को लेकर NHAI को लिखा पत्र*

*दिग्विजय सिंह चौटाला ने गाँव चौटाला के बंद पुल एवं NH-9 पर कट निर्माण की माँग को लेकर NHAI को लिखा पत्र*
चंडीगढ़ — दिग्विजय सिंह चौटाला ने गाँव चौटाला में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पुल को शीघ्र चालू करवाने एवं NH-9 पर आवश्यक कट निर्माण की माँग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पत्र लिखा है।
अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि चौटाला गाँव के समीप टोल प्लाज़ा के पास एक ओर का पुल पिछले काफी समय से बंद है, जिसके कारण समस्त यातायात को सेवा मार्ग (सर्विस लेन) पर मोड़ दिया गया है। इस स्थिति से न केवल ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है, बल्कि दुर्घटना की आशंका और सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।
इसके साथ ही, उन्होंने NH-9 पर भारतमाला एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद डबवाली-ऐलनाबाद रोड की ओर जाने के लिए कोई उपयुक्त कट उपलब्ध न होने की समस्या को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि कट के अभाव में स्थानीय नागरिकों को सावंतखेड़ा व मसीतां जैसे गाँवों के लंबे व जटिल मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे समय व संसाधनों की हानि होती है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने NHAI से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की माँग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।