Breaking

Tuesday, April 21, 2026

April 21, 2026

** डबल ओटीपी/ ड्यूल ऑथेंटिकेशन पहल पर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक, डिजिटल अरेस्ट पर लगेगा प्रभावी अंकुश**

** डबल ओटीपी/ ड्यूल ऑथेंटिकेशन पहल पर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक, डिजिटल अरेस्ट पर लगेगा प्रभावी अंकुश**
*चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए शुरू की गई अभिनव डबल ओटीपी (Double OTP) / ड्यूल ऑथेंटिकेशन प्रणाली को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक विस्तृत एवं उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इस महत्वाकांक्षी पहल की अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और इसे राज्यभर में विस्तारित करने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, विशेषकर “डिजिटल अरेस्ट”, फर्जी निवेश योजनाओं और प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) जैसे मामलों से निपटने के लिए एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरी है। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर एडीजीपी साइबर शिबास कबिराज ने की, जिसमें एसपी साइबर मयंक गुप्ता सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
**गुरुग्राम और पंचकूला में सफल पायलट प्रोजेक्ट**

बैठक में जानकारी दी गई कि डबल ओटीपी प्रणाली को पायलट आधार पर गुरुग्राम और पंचकूला में लागू किया गया, जहां इसे व्यापक सफलता मिली है। इस पहल की शुरुआत एचडीएफसी बैंक के सहयोग से की गई थी, जिसने इसे तकनीकी रूप में लागू करने में हरियाणा पुलिस का पूरा साथ दिया।
**देश के प्रमुख बैंकों की भागीदारी**

इस बैठक में देश के 9 प्रमुख बैंकों—Axis Bank, ICICI Bank, State Bank of India, Canara Bank, IndusInd Bank, Kotak Mahindra Bank, Bank of Baroda, Union Bank of India और Yes Bank—के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान HDFC बैंक के अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन (PPT) प्रस्तुत की गई, जिसमें डबल ओटीपी प्रणाली के तकनीकी पहलुओं, कार्यप्रणाली और इसके क्रियान्वयन के मॉडल को विस्तार से समझाया गया।
**कैसे काम करती है डबल ओटीपी प्रणाली**

प्रेजेंटेशन में बताया गया कि वर्तमान में अधिकांश साइबर ठगी के मामलों में अपराधी तकनीकी रूप से खाते को हैक नहीं करते, बल्कि पीड़ित विशेषकर 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों पर मानसिक दबाव, भय और झांसे में लेकर स्वयं उससे ओटीपी साझा करवाते हैं। ऐसे में पारंपरिक ओटीपी प्रणाली अप्रभावी साबित होती है। डबल ओटीपी प्रणाली इस कमी को दूर करती है। इसके तहत पहले चरण में सामान्य ओटीपी वरिष्ठ नागरिक के मोबाइल नंबर पर आता है। दूसरे चरण में एक अतिरिक्त ओटीपी या पुष्टि कॉल उस व्यक्ति के पास जाती है, जिसे वरिष्ठ नागरिक ने अपने विश्वसनीय संपर्क (परिजन/मित्र) के रूप में नामित किया होता है। लेन-देन तभी पूरा होता है जब दोनों स्तर पर सत्यापन हो जाता है। इस प्रकार यह प्रणाली लेन-देन के दौरान एक “सुरक्षा विराम” (Protective Pause) प्रदान करती है, जिससे संदिग्ध परिस्थितियों में धोखाधड़ी को रोका जा सकता है। यह पहल 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगो के लिए शुरू की गई है जिसका धीरे धीरे विस्तार किए जाने की योजना है ।
**वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा कवच**

यह पहल विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनधारकों और अकेले रहने वाले व्यक्तियों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिन्हें साइबर अपराधी अक्सर आसान निशाना बनाते हैं। इस प्रणाली के माध्यम से उनके खातों में बड़ी राशि के लेन-देन पर अतिरिक्त निगरानी सुनिश्चित की जाती है।

 **डबल ओटीपी पहल से साइबर ठगी पर लगेगा प्रभावी अंकुश : डीजीपी अजय सिंघल**
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि डबल ओटीपी (Double OTP) प्रणाली साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं संवेदनशील वर्ग के लोगों को आर्थिक ठगी से सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को मानसिक दबाव एवं भय में डालकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे में यह अतिरिक्त सुरक्षा परत धोखाधड़ी को रोकने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन का परिणाम है, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। डीजीपी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल को अन्य बैंकों के सहयोग से पूरे राज्य में लागू कर साइबर ठगी के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी।
**हरियाणा पुलिस की दूरदर्शी पहल**

बैठक के दौरान एडीजीपी साइबर शिवास कबिराज ने कहा कि यह पहल हरियाणा पुलिस की एक दूरदर्शी और जनहितैषी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य तकनीक और मानवीय हस्तक्षेप के संयोजन से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने सभी बैंकों से इस प्रणाली को अपनाने और राज्यभर में लागू करने के लिए सहयोग का आह्वान किया।
 **जनता से अपील**

श्री सिंघल ने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों में डबल ओटीपी सुविधा को सक्रिय करवाएं और किसी विश्वसनीय परिजन या परिचित को अपने खाते से जोड़ें। साथ ही, किसी भी प्रकार के दबाव, डर या संदिग्ध कॉल की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। यह पहल न केवल साइबर ठगी के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करती है, बल्कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
April 21, 2026

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं : आरती सिंह राव

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं : 
आरती सिंह राव 
- चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं 
चंडीगढ़ - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से आह्वान किया कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जा रही है।

 स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में राज्य भर से आए लोगों की जनसमस्याएं सुन रही थी। 
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा राज्य में लगभग 3 लाख किशोर लड़कियों (मुख्यतः 14-15 वर्ष की आयु वर्ग) को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। यह अभियान बेटियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए चलाया जा रहा है।

आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गत 28 फरवरी को हरियाणा में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन लांच की थी। यह इंजेक्शन एचपीवी के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार है। साथ ही टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा देता है। इसकी टारगेट लाभार्थी वे किशोरियां हैं जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में शुरू होने वाला कैंसर है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का लंबे समय तक संक्रमण होता है। विशेष रूप से HPV-16 और HPV-18 प्रकार अधिक खतरनाक माने जाते हैं। धूम्रपान, कम उम्र में विवाह और गर्भधारण, बार-बार प्रसव और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे कारक इसके जोखिम को बढ़ाते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीन देने से पहले सभी मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ यह सुनिश्चित करें कि वैक्सीन लगवाने वाली किशोरी टीकाकरण के समय खाली पेट न हो। टीकाकरण से पहले माता-पिता/अभिभावकों से ओटीपी आधारित सहमति या लिखित सहमति प्राप्त करनी जरूरी है।
आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर की घटनाओं व मृत्यु दर को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला को समय पर जांच और उचित उपचार मिले, ताकि सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सके।

Wednesday, April 15, 2026

April 15, 2026

सीआईए स्टॉफ सफीदों कि अवैध शराब के खिलाफ सतर्क कार्रवाई : 28 लीटर देशी शराब बरामद

सीआईए स्टॉफ  सफीदों कि अवैध शराब के खिलाफ सतर्क कार्रवाई : 28 लीटर देशी शराब बरामद
जींद : पुलिस अधीक्षक जीन्द श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियिं के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टॉफ  सफीदों ने 28 लीटर देशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल कि है । 
सीआईए स्टॉफ  सफीदों के ईचांर्ज उप नि. राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम उप नि. सुभाष  के नेतृत्व में दौराने गश्त पडताल गांव खेडा खेमावति बस अड्डा पर मौजूद थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि  रोशन वासी खेडा खेमावती अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है ओर अब गांव खेडा खेमावती से पाजूं कला सडक पर रजवाहा के पास अवैध शराब लिए हुए खडा है अगर फौरी रेड कि जावे तो आरोपी को काबू किया जा सकता है । सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम  तुरंत मौके पर पहुंची तो एक युवक निले रंग कि कैनी लिए हुए खडा मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने कि कोशिश करने लगा पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर उसे नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम रोशन वासी खेडा खेमावती बताया  नियमानुसार तलाशी लेने पर निले रंग कि कैनी में कुल 28 लीटर देशी शराब बरामद हुई आऱोपी शराब संबधी कोई वैध लाईसेंस पेश नही कर सका बरामद शराब को नियमानुसार सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी रोशन वासी खेडा खेमावती के खिलाफ थाना सदर सफीदों में  धारा 61-4-2020 न्यू आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है 
जिला पुलिस जीन्द की आमजन से अपील
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण व तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Tuesday, April 14, 2026

April 14, 2026

जींद में मच्छरों का बढ़ता जा रहा है लगातार प्रकोप जिससे आम नागरिक बेहद परेशान।

जींद में मच्छरों का बढ़ता जा रहा है लगातार प्रकोप जिससे आम नागरिक बेहद परेशान।

प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने प्रशासन से जिले में फॉगिंग करवाने की कि मांग।
जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद जिले में गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे आम नागरिक बेहद परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे जिले में तुरंत प्रभाव से फोगिंग करवाई जाए तथा दवाई का नियमित छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।
गोयल ने कहा कि जींद के सभी 31 वार्डों के साथ-साथ जिले के सभी गांवों में भी व्यापक स्तर पर फोगिंग अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यह भी मांग की कि शहर की नालियों और सीवरेज व्यवस्था की समय-समय पर सफाई करवाई जाए तथा जगह-जगह पड़ी गंदगी को भी तुरंत उठवाया जाए। उनका कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किए बिना मच्छरों की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
राजकुमार गोयल ने प्रशासन से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
April 14, 2026

जींद में ब्यूटी पार्लर लूट का चौंकाने वाला मामला ! नशीला पदार्थ देकर संचालिका के जेवरात चुराने वाली महिला की तलाश

जींद में ब्यूटी पार्लर लूट का चौंकाने वाला मामला! नशीला पदार्थ देकर संचालिका के जेवरात चुराने वाली महिला की तलाश
जींद: हरियाणा के जींद जिले में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ धोखाधड़ी की एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात महिला ब्यूटी पार्लर में जाकर संचालिका को बातों में उलझाती है और फिर पानी के जरिए या सुगंध के माध्यम से नशीला पदार्थ पिला देती है। बेहोश होने पर वह पीड़िता के पहने हुए जेवरात (मंगलसूत्र, बाली, अंगूठी आदि) चुराकर फरार हो जाती है।घटना कृष्णा कॉलोनी स्थित ब्यूटी पार्लर में हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज व फोटो के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने जारी की अपील:

जो भी व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी रखता हो, वह तुरंत थाना शहर जींद के दिए गए नंबर्स पर संपर्क करे: 8814011511 , 8814011565 , 8814011525

पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस महिला की फोटो और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि वह जल्द से जल्द पकड़ी जा सके और आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
सतर्कता की अपील:

सभी ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं और महिलाओं से अनुरोध है कि अजनबी महिलाओं से सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को अंदर आने दें तो सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।थाना शहर जींद पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। कोई भी जानकारी रखने वाले तुरंत ऊपर दिए गए नंबर्स पर संपर्क करें।
April 14, 2026

जींद में ब्यूटी पार्लर लूट का चौंकाने वाला मामला ! नशीला पदार्थ देकर संचालिका के जेवरात चुराने वाली महिला की तलाश

जींद में ब्यूटी पार्लर लूट का चौंकाने वाला मामला! नशीला पदार्थ देकर संचालिका के जेवरात चुराने वाली महिला की तलाश
जींद: हरियाणा के जींद जिले में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ धोखाधड़ी की एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात महिला ब्यूटी पार्लर में जाकर संचालिका को बातों में उलझाती है और फिर पानी के जरिए या सुगंध के माध्यम से नशीला पदार्थ पिला देती है। बेहोश होने पर वह पीड़िता के पहने हुए जेवरात (मंगलसूत्र, बाली, अंगूठी आदि) चुराकर फरार हो जाती है।घटना कृष्णा कॉलोनी स्थित ब्यूटी पार्लर में हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज व फोटो के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने जारी की अपील:

जो भी व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी रखता हो, वह तुरंत थाना शहर जींद के दिए गए नंबर्स पर संपर्क करे: 8814011511 , 8814011565 , 8814011525

पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस महिला की फोटो और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि वह जल्द से जल्द पकड़ी जा सके और आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
सतर्कता की अपील:

सभी ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं और महिलाओं से अनुरोध है कि अजनबी महिलाओं से सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को अंदर आने दें तो सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।थाना शहर जींद पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। कोई भी जानकारी रखने वाले तुरंत ऊपर दिए गए नंबर्स पर संपर्क करें।

Monday, April 13, 2026

April 13, 2026

स्कूल संचालक बसों में फर्स्ट एड बॉक्स,कैमरे व अग्निशामक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें,अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी:- कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक ,जींद

स्कूल संचालक बसों में फर्स्ट एड बॉक्स,कैमरे व अग्निशामक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें,अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी:- कुलदीप सिंह पुलिस अधीक्षक जींद।* 

 *सभी स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों की पुलिस वेरिफिकेशन एवं वाहनों की फिटनेस करवाना अनिवार्य ।* 

 *स्कूली बसों में ड्राइवर के पास 5 वर्षों का अनुभव एवं भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है ।* 
जींद : जींद पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष एडवाजरी जारी कर यातायात थाना प्रभारी सहित जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है,कि अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में स्कूली बसों में फर्स्ट एड बॉक्स,सीसीटीवी कैमरे तथा अग्निशामक यंत्रों की बारीकी से जांच करें । यदि किसी स्कूल बस में अनियमिताएं पाई जाती है तो बस चालक एवं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए । उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को भी निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपनी स्कूल बसों में इन आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्य रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करें । पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से ने स्पष्ट किया गया कि यदि जांच के दौरान किसी बस में ये उपकरण नहीं पाए गए, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ यातायात नियमों की अवहेलना के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि स्कूल संचालकों एवं बस चालकों को माननीय अदालत के आदेशों तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दें । सभी चालकों एवं परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है ताकि कोई अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति न हो । स्कूली बसों में ड्राइवर के पास कम से कम 5 वर्षों का भारी वाहन चलाने का अनुभव और वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है ।
 पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है । किसी भी परिस्थिति में बच्चों की सुरक्षा के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से ने कहा कि स्कूली बच्चों का आवागमन को पूरी तरह सुरक्षित,व्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए जींद पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है । स्कूली बस ड्राइवर और हेल्पर (परिचालक) की नियुक्ति करते समय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त मानकों का पालन करने उपरांत ही उन्हें ड्यूटी पर रखें । स्कूली बस चालक एवं परिचालक को रखने से पहले उनके मानसिक स्वास्थ्य की पूर्ण जांच होनी चाहिए और उनके पास नशा मुक्ति प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है ।
 पुलिस अधीक्षक जींद ने कहा कि सभी स्कूल बस ड्राइवर और हेल्पर स्कूल प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई वर्दी में रहेंगे और अपने पास पहचान पत्र (आईडी कार्ड) रखना सुनिश्तित करेंगे । इसके अतिरिक्त, स्कूल प्रशासन समय-समय पर उन्हें यातायात नियमों, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, फर्स्ट एड तथा बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार (जैसे गुड टच-बैड टच) पर प्रशिक्षण देने का जिम्मेवार होंगे । प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरें और जीपीएस सिस्टम अनिवार्य होगा, जिसकी निगरानी स्कूल प्रबंधन स्वयं करेगा । बस के दरवाजे अंदर से सुरक्षित रूप से बंद होने चाहिए तथा खिड़कियों पर किसी प्रकार की फिल्म या पर्दा नहीं लगे होने चाहिए । स्कूली बस का आपातकालीन निकास द्वार पूरी तरह कार्यशील होना चाहिए ताकि किसी अप्रिय घटना पर बच्चों को सुरक्षित हालात में बाहर निकाला जा सके । स्कूल प्रशासन अभिभावकों से समय-समय पर फीडबैक लेकर ड्राइवर एवं हेल्पर के व्यवहार की समीक्षा भी करेगा, ताकि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर बनाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से ने स्कूली बस चालकों को सख्त हिदायत दी कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही बस को हमेशा सड़क की बाईं ओर चलाने,निर्धारित स्थान पर ही बच्चों को सुरक्षित ढंग से चढ़ाने-उतारने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए । उन्होंने यह भी कहा कि रेड लाइट पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रुकना, सफेद लाइन के पीछे वाहन खड़ा करना और वाहन मोड़ने से पहले संकेत देना अनिवार्य है । बसों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाया जाए। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
April 13, 2026

देश की जानी मानी गायिका आशा भोसले के निधन पर राजकुमार गोयल ने जताया गहरा शोक

देश की जानी मानी गायिका आशा भोसले के निधन पर राजकुमार गोयल ने जताया गहरा शोक
जींद : स्वर कोकिला के रूप में विख्यात देश की जानी मानी गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजकुमार गोयल ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संगीत को नई पहचान दिलाई। उनके द्वारा गाए गए हजारों गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आशा भोसले का संगीत सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके निधन से कला जगत में जो शून्य पैदा हुआ है उसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। राजकुमार गोयल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Sunday, April 12, 2026

April 12, 2026

अग्रवाल समाज की महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया हेल्थ चेकअप व नेत्र जांच कैंप, मुफ्त दवाइयों व बीपी मशीन इत्यादि का भी किया गया वितरण

अग्रवाल समाज की महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया हेल्थ चेकअप व नेत्र जांच कैंप, मुफ्त दवाइयों व बीपी मशीन इत्यादि का भी किया गया वितरण
जींद : सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद की महिला विंग द्वारा आज शहर में विशाल निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं नेत्र जांच कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कैंप चैम्बर वाली धर्मशाला में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढढा, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल, प्रमुख समाजसेवी पवन गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल व उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामधन जैन, रेणु तायल, मोनिका गर्ग, शीतल, नेहा, साधना, कविता, सुमन, नीलम, ममता, अंजू सिंगला, बबीता, रेनू गर्ग इत्यादि ने प्रमुख रूप से शिरकत की। इस कैंप में 300 से ज्यादा लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया।

इस अवसर पर राजकुमार गोयल व पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि इस हेल्थ चेकअप कैंप का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कैंप में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई वहीं नेत्र रोगों की भी विशेष जांच की गई। कैंप में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गितांशु लखीना एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा चिल्लाना ने अपनी सेवाएं दीं। जरूरतमंद मरीजों की स्पेशल शुगर मशीन से जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां व बीपी मशीन इत्यादि भी वितरित की गईं। पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था लंबे समय से समाजसेवा के कार्य कर रही है और इसी कड़ी में इस शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला यह मेरे लिए गर्व की बात है। इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। आज के समय में जहां लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हो पाते ऐसे शिविर उन्हें समय पर जांच और सही सलाह प्रदान करते हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है लेकिन समाज के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। मैं आयोजकों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पवन गर्ग ने कहा कि आज का यह आयोजन समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। स्वास्थ्य ही सबसे बडा धन है और जब समाज के लोग एकजुट होकर इस दिशा में कार्य करते हैं तो इसका सीधा लाभ आमजन को मिलता है। मैं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस शिविर का सफल आयोजन किया। इस प्रकार के प्रयास न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं बल्कि जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। हम सभी को मिलकर ऐसे कार्यक्रमों को बढावा देना चाहिए ताकि हमारा समाज स्वस्थ और सशक्त बन सके।
April 12, 2026

उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए समाज की भागीदारी जरूरी : राजकुमार भोला

सीसीआई हरियाणा द्वारा राज्य एवं जिला कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू

उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए समाज की भागीदारी जरूरी : राजकुमार भोला
जींद : कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) हरियाणा द्वारा राज्यभर में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जन-जागरूकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य एवं जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक जागरूक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं को संगठन से जोड़कर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना है।
सीसीआई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भ्रामक विज्ञापन, घटिया उत्पाद, गलत बिलिंग और खराब सेवाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उपभोक्ताओं का जागरूक होना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीसीआई हरियाणा राज्य एवं जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकारिणी का गठन कर उपभोक्ता जागरूकता अभियान, शिकायत निवारण सहायता और जनहित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जाएगी। राजकुमार भोला ने बताया कि जो भी व्यक्ति समाज सेवा, जन-जागरूकता और उपभोक्ता हितों के लिए कार्य करना चाहता है, वह सीसीआई हरियाणा से जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। संगठन का उद्देश्य एक जागरूक, सुरक्षित और सशक्त उपभोक्ता समाज का निर्माण करना है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Saturday, April 11, 2026

April 11, 2026

प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने सालासर व खाटू श्याम धाम यात्रा बस को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं को दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने सालासर व खाटू श्याम धाम यात्रा बस को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं को दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
जींद : श्री खाटू श्याम जी परिवार जींद द्वारा आयोजित धार्मिक यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं का एक जत्था सालासर बालाजी एवं खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु रवाना हुआ। इस बस को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कपिल देव, सावर गर्ग, दीपक गर्ग, अशोक गोयल, पवन बंसल, सुनील गोयल, सुनील गर्ग, गोपाल जिंदल, सोनू गर्ग व सतीश जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम होती हैं। श्री खाटू जी परिवार जींद द्वारा लंबे समय से ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से काफी संख्या में श्रद्धालु सालासर बालाजी और खाटू श्याम जी के दर्शन कर पुण्य के भागी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का कार्य भी करते हैं। गोयल ने संस्था द्वारा उन्हें यात्रा को रवाना करने का अवसर देने पर आभार व्यक्त करते हुए सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान कपील देव और प्रेस सचिव दीपक गर्ग ने बताया कि यह यात्रा समय-समय पर आस्था और भक्ति के साथ आयोजित की जाती है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जल, दवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाते हैं और सालासर बालाजी व खाटू श्याम जी के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।


April 11, 2026

इंटरनेशनल खिलाड़ी स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक: बिना मुआवजे के हिसार कोर्ट से हुए अलग

इंटरनेशनल खिलाड़ी स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक: बिना मुआवजे के हिसार कोर्ट से हुए अलग
चंडीगढ़ : ​अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। हिसार की एक अदालत ने आपसी सहमति से उनके तलाक को मंजूरी दे दी। खास बात यह है कि इस तलाक में किसी भी तरह के गुजारा भत्ते (कंपसेशन) का लेनदेन नहीं हुआ है।
​शादी और रिश्ते में दरार:
​स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा ने साल 2022 में शादी की थी। यह एक हाई-प्रोफाइल शादी थी, जिसमें दोनों खिलाड़ी अपने-अपने खेल में देश का नाम रोशन कर रहे थे। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। सूत्रों के अनुसार, साल 2025 में दोनों के बीच गंभीर झगड़े शुरू हो गए थे।
​अलग होने का फैसला:
​लगातार बढ़ते मनमुटाव और वैचारिक मतभेदों के कारण, दोनों ने अलग होने का फैसला किया। स्वीटी बूरा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "साथ रहना संभव नहीं था। हमारे बीच कुछ ऐसे मुद्दे थे जिन्हें सुलझाया नहीं जा सकता था। इसलिए, हमने सम्मानजनक तरीके से अलग होने का निर्णय लिया।"
​हिसार कोर्ट में तलाक:
​स्वीटी और दीपक ने हिसार कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से तलाक की डिक्री जारी कर दी। तलाक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
​बिना मुआवजे के अलग होना:
​अदालत द्वारा मंजूर किए गए तलाक में किसी भी तरह के गुजारा भत्ते या मुआवजे का प्रावधान नहीं है। इसका मतलब है कि न तो स्वीटी बूरा और न ही दीपक हुड्डा एक-दूसरे से किसी भी तरह की वित्तीय सहायता की मांग करेंगे। यह निर्णय दोनों खिलाड़ियों द्वारा आपसी सहमति से लिया गया है।
​भविष्य की योजनाएं:
​तलाक के बाद, स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा अपने-अपने खेल करियर पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं। स्वीटी बूरा बॉक्सिंग में और दीपक हुड्डा कबड्डी में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से इस कठिन समय में उनके निजी जीवन का सम्मान करने का अनुरोध किया है। #sweetyboora #DeepakHooda #hisar Pc24 news
April 11, 2026

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सेक्टर 19-20 में की गई पैदल गश्त, नशा करने वालों व तस्करों को चेतावनी

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सेक्टर 19-20 में की गई पैदल गश्त, नशा करने वालों व तस्करों को चेतावनी 
कैथल : उप पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास की अगुवाई में सेक्टर 19-20 में विशेष पैदल गश्त की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की इस दौरान करीब 30 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने पूरे दोनो सेक्टर की मार्केट सहित अन्य जगह का दौरा किया। पुलिस टीम की मौजूदगी से शहर वासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ तथा असामाजिक तत्वों में भय पैदा हुआ। गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी नशे को बढ़ावा न दें। साथ ही युवाओं को विशेष रूप से नशे से बचने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशे की खरीद-फरोख्त या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कैथल पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। #kaithal #haryanabulletinnews 
April 11, 2026

*तानाशाही रवैया छोड़ें विधायक देवेंद्र अत्री, नहीं तो झेलना पड़ेगा बड़ा आंदोलन :ऋषिपाल हैबतपुर*


*तानाशाही रवैया छोड़ें विधायक देवेंद्र अत्री, नहीं तो  झेलना पड़ेगा बड़ा आंदोलन :ऋषिपाल हैबतपुर*

*कहा-कर्तव्य का पालन करने वाले कर्मचारी को दंडित करना पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ*
उचाना/जींद : उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। भाजपा विधायक द्वारा अपने साथी कर्मी को डांट फटकार लगाने व उसका तबादला करवाने के विरोध में उचाना बिजली घर के गेट पर पिछले पांच दिनों से कर्मचारी बेमियादी धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को धरने को उस समय राजनीतिक समर्थन भी मिल गया जब कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर कर्मचारियों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री पर तीखा हमला बोला और चेतावनी दी कि वे समय रहते अपना तानाशाही रवैया सुधार लें, अन्यथा उन्हें बड़े जनआंदोलन का सामना करना पड़ेगा। धरना स्थल पर पहुंचे ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके प्रतिनिधि सत्ता के नशे में आम जनता और कर्मचारियों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक घर में बिजली चोरी पकड़ी थी, जो भाजपा विधायक का समर्थक बताया जा रहा है। इस कार्रवाई से नाराज होकर विधायक देवेंद्र अत्री ने संबंधित कर्मचारी को न केवल फटकार लगाई, बल्कि उसका तबादला भी करवा दिया।
कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बिजली चोरी पकड़ता है, तो उसे दंडित करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कर्मचारियों का मनोबल टूटता है और शासन-प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है, जिससे किसान, मजदूर, कर्मचारी और छोटे व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने चहेतों को खुश करने के लिए भाजपा के नेता सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित कर्मचारियों के साथ खड़ी है। यदि कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला और उनका तबादला वापस नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी भी इस आंदोलन में पूरी ताकत के साथ शामिल होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों ने कोई बड़ा आंदोलन शुरू किया तो भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री का अपने घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
धरने के दौरान बिजली कर्मचारियों ने भी भाजपा सरकार और विधायक देवेंद्र अत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक संबंधित कर्मचारी का तबादला रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने इसे न्याय की लड़ाई बताते हुए कहा कि वे किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे केवल अपने साथी कर्मचारी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर संगठन महासचिव पवन दुहन, जिला उपाध्यक्ष वजीर पान्नू, कोषाध्यक्ष ईशाक भट्टी, महासचिव सुरेश शर्मा, सचिव सरदार निरवेल सिंह,उचाना युवा हल्का अध्यक्ष संदीप वर्मा,धर्मबीर सुदकैन आदि मौजूद रहे।

Friday, April 10, 2026

April 10, 2026

भारत 1.20 लाख मान्यता प्राप्त स्टार्टअप के साथ विकास की नई शक्ति का प्रतीक: राज्यपाल

भारत 1.20 लाख मान्यता प्राप्त स्टार्टअप के साथ विकास की नई शक्ति का प्रतीक: राज्यपाल

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने टाईकाॅन चंडीगढ़-2026 की दो दिवसीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ

हरियाणा सरकार की स्टार्टअप नीति के चलते राज्य ने 7000 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप का योगदान किया

युवाओं से रोजगार मांगने की बजाय रोजगार देने की सोच रखने का आह्वान किया
चंडीगढ़- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि आज भारत का स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार-आधारित विकास की शक्ति का प्रमाण है जिसमें 1 लाख 20 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं जिनसे 12 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यह बात आज चंडीगढ़ स्थित हयात रिजेंसी में टाईकाॅन चंडीगढ़-2026 की दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितगण को संबोधित करते हुए कही। उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस काॅन्फ्रेंस की सराहना करते हुए उन्होंने आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को रोजगार मांगने की नहीं बल्कि रोजगार देने की सोच के साथ नवाचार की ओर प्रवृत्त होना चाहिए। ऐसा करके हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप विकसित भारत बनाने के यज्ञ में अपनी आहुति डाल सकते हैं।
राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि भारत देश में विशाल मध्यम वर्ग है जिनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर यदि आधुनिक तकनीक के साथ नए प्रयोग किए जाएं तो युवा वर्ग के सामने रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में खाद्य प्रौद्योगिकी जैसे अनेक क्षेत्रों में नवीन प्रयोग करने की असीम संभावनाएं हैं, क्योंकि देश में इसके लिए कच्चा माल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि यह खुशी और गर्व की बात है कि हरियाणा राज्य 7000 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ एक महत्वपूर्ण योगदान कर्ता के रूप में उभरा है। उन्होंने हरियाणा की स्टार्टअप नीति की सराहना करते हुए इसे उद्यमियों के अनुकूल बताया।
प्रो. घोष ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम ने खुद को एक वैश्विक स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि टाईकाॅन चंडीगढ़ उत्तर भारत के नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह बहुत उत्साहजनक है कि पंचकूला एक उभरते हुए विकास केंद्र के रूप में सामने आ रहा है। अपनी सुनियोजित अवसंरचना, रणनीतिक कनेक्टिविटी और चंडीगढ़ के निकट होने के कारण, पंचकूला अगली पीढ़ी के स्टार्टअप्स, आईटी कंपनियों और नवाचार-आधारित निवेश को आकर्षित करने के लिए अच्छी स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि टाई चंडीगढ़ 23 देशों में फैले 67 से अधिक चैप्टर्स वाले वैश्विक टाई नेटवर्क का हिस्सा है और यह सबसे सक्रिय और प्रभावशाली इकाइयों में से एक है। 450 से अधिक चार्टर सदस्यों और उद्यमियों के मजबूत समुदाय के साथ, इसने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों में सैकड़ों स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया है। इसके प्रमुख कार्यक्रम, टाई वुमैन, टाई यूनिवर्सिटी और टाई यंग एंटरप्रोन्योर सभी स्तरों पर प्रतिभा को विकसित कर रहे हैं जो हर वर्ष 300 से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ते हुए भविष्य के उद्यमियों की मजबूत आधारशिला तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने खुशी जताई कि टाई चंडीगढ़-2026 में 2000 से अधिक प्रतिनिधि, 50 से अधिक निवेशक, 80 से अधिक वक्ता और 50 से अधिक स्टार्टअप्स शामिल हैं, उन्होंने इसे पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार और ऊर्जा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के स्वप्न को साकार करने के लिए यह आवश्यक है कि हम सहयोग, नवाचार और समावेशन के माध्यम से इस पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत बनाते रहें।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष, टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मुरली बुक्कापटनम, ब्रह्म अलरेजा, रवि शर्मा, विशाल केडिया, सुमेध सचदेव, आशु शर्मा, ऋतिका सिंह, पूजा नायर, जेबी सिंह, अजय तिवारी, हिरदेश मदान, सतीश के. अरोड़ा व हरित मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।