Breaking

Monday, April 27, 2020

कुरुक्षेत्र मे रह रहे रोहतक निवासी फूड इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी

(अरुण मलिक)- कुरूक्षेत्र- आज कुरुक्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर आशीष दांगी की पत्नी ने उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आपके बता दे कि  आजआशीष दांगी ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक फूड सप्लाई इंस्पेक्टर मूलरूप से रोहतक के मदीना गांव का रहने वाला था। 29 वर्षीय आशीष दांगी किराये के मकान में रह रहा था। आशीष के साथ उनकी पत्नी और तीन साल का बेटा भी रहता था। करीब 15 दिन पहले ही पत्नी और बेटे को मायके छोड़कर आया था। उसके पास कुरुक्षेत्र में पीआर सेंटर का कार्यभार था वहीं खरीद केंद्र का कार्यभार भी दस दिन पहले ही मिला था।
मृतक आशीष की पत्नी ने अब पुलिस को बताया कि उनके साथ रोजाना फोन पर बातचीत होती रहती थी। हाल ही में बताया था कि वह मानसिक रुप से परेशान हो रहा है। उसने बताया कि विभागीय अधिकारी उसे गबन के मामले मे झूठा फंसाकर निकलवा देंगे। मृतक आशीष की पत्नी ने बताया कि उनपर दबाव बनाया जा रहा था और उसे फंसाने की कोशिश की जा रही थी। इसी से परेशान होकर अब यह कदम उठाया था। इस मामले में थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। एफएसएल से जांच करवाई जाएगी उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment