Breaking

Sunday, April 12, 2020

नहीं रहे कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, कई दिनों से थे बीमार






    हरियाणा के बरोदा विधानसभा से कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का आज निधन हो गया है। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

    ज्ञात है कि श्रीकृष्ण हुड्डा छह बार विधायक चुने गए थे। वो पहली बार 1987 मे विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1996, 2005 में किलोई से चुने गए थे। 2009 में वो बरोदा सीट से विधायक बने। इसके बाद 2014 में कांग्रेस ने फिर से श्रीकृष्ण को टिकट दिया और वो जीते। अब 2019 में कांग्रेस ने छटी बार उनको ही टिकट दिया। हालांकि उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले ही चिंता थी लेकिन फिर भी कांग्रेस ने श्रीकृष्ण हुड्डा को ही मैदान में उतारा और वो जीत कर आये।
    पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। श्रीकृष्ण हुड्डा अपने गांव खिड़वाली में दो बार सरपंच रहे थे उसके बाद 1987 में पहली बार लोकदल की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1996 में चौटाला की समता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे।
    इसके बाद साल 2005 में वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। और साल 2005 के चुनाव में वो किलोई विधानसभा से कांग्रेस के विधायक चुने गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने किलोई से इस्तीफा दे दिया था।
    साल 2008 के परिसीमन में बरोदा हल्का सामान्य हो जाने के बाद 2009 में यहां से चुनाव लड़ा और जीतकर गए। 2014 में भी उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा, इसके बाद 2019 में भी श्रीकृष्ण हुड्डा ने दिग्गजों को मात देते हुए विधानसभा में इंट्री की। 

    No comments:

    Post a Comment