Breaking

Thursday, June 4, 2020

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ‘‘पोस्ट कोरोना: आत्मनिर्भर भारत’’ विषय पर 6 जून, 2020 को सुबह 11बजे डिजिटल माध्यम से अपने विचार साँझा करेंगे

चंडीगढ़, 4 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 6 जून, 2020 को सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के छात्रों, फैकल्टी  से ‘‘पोस्ट कोरोना: आत्मनिर्भर भारत’’ विषय पर डिजिटल माध्यम से अपने विचार साँझा करेंगे। इस बातचीत में हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों  के  विश्वविद्यालयों और कॉलेजों  के छात्र व फैकल्टी भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
        कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की इस डिजिटल टॉक का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने और हरियाणा व देश के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक इस कार्यक्रम में भाग ले सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के निदेशकों, डीन, प्राधानाचार्य और अन्य अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment