Breaking

Saturday, June 6, 2020

पानीपत में पूर्व कपड़ा व्यापारी व हिसार के राजथल मे डेरे के महंत की हत्या

पानीपत में पूर्व कपड़ा व्यापारी व हिसार के राजथल मे डेरे के महंत की हत्या

पानीपत के तहसील कैंप के जवाहर नगर में शुक्रवार की रात को मकान संख्या 15/14 में कपड़ा व्यापारी रहे सरदार गुरवचन सिंह की चाकू से गोद कर हत्या (Murder) कर दी गई। मृतक के पुत्र की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस(Police) ने गुरवचन सिंह हत्याकांड के आरोप में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व उद्योगपति प्रेम सचदेवा, इनके पुत्र समेत पांच लोगों पर केस दर्ज(Case filed) कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे पुलिस कंट्रोल रूम में गुरवचन सिंह नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसे चाकू मार कर घायल कर दिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कर उसकी जान बचाई जाए, वहीं थाना सिटी की तहसील कैंप चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गुरवचन को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां मेडिकल जांच में पता चला कि हमलावर ने गुरवचन के पेट, पीठ, पैर आदि में चाकू से सात/आठ गहरे प्रहार किए गए है। डॉक्टरों ने गुरवचन को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, वहीं परिजन घायल को निजी अस्पताल में ले गए, जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने गुरवचन सिंह को मृत घोषित कर दिया। इधर, थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पुत्र गगनदीप निवासी आठ मरला कालोनी पानीपत की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सचदेवा, इनके पुत्र दीपक सचदेवा, मृतक के रिश्तेदार सचिन माटा इसके पिता जगदीश माटा व प्रेम सब्जी वाला के खिलाफ हत्या, अपराधिक षडयंत्र रचने आदि आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं डीएसपी सिंह ने बताया कि गुरवचन हत्याकांड के आरोप में मृतक के पुत्र ने पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जल्द ही गुरवचन हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरवचन हत्याकांड में आरोपितों से पुलिस गहन पूछताछ करगी। वहीं मृतक पर भी हत्यारोपित प्रेम सचदेवा पर हमला कर उन्हें घायल करने का केस दर्ज है। मृतक इस हमले के मामले में कई माह जेल में बंद रहा था और वैसाखी पर्व कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से रिहा हुआ था। वहीं गुरवचन हत्याकांड में प्रेम सचदेवा का नाम आने के बाद कोरोना प्रकोप व लॉकडाउन के कारण ठंडी पड़ी पानीपत की राजनीति गरमाने के आसार है।

हिसार के राजथल मे डेरे के महंत की हत्या

नारनौंद क्षेत्र (Narnaund region) के गांव राजथल में डेरे के महंत की शुक्रवार की देर रात को किसी अज्ञात बदमाश ने तेजधार हथियार से हत्या(Murder) कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव राजथल में गोरखनाथ के मंदिर (Gorakhnath Temple) में 55 वर्षीय महंत राजेंद्र नाथ पर किसी अज्ञात युवक ने शुक्रवार देर रात को तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया। जब शनिवार सुबह ग्रामीण 6 बजे मंदिर में गए तो देखा कि महंत राजेंद्र नाथ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हुए थे। तो ग्रामीणों ने उनकों एक गाड़ी में बैठाकर नारनौंद के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया तो रास्ते में ही महंत ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम भी पहुंचे डीएसपी जोगेंद्र सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ डेरे में पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस संबंध में डीएसपी जोगिंदर राठी ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन युवकों को नामजद किया गया है। जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment