![]() |
जन्मदिन पर मज़दूरों को मास्क भेंट करते हुए नंदिनी व हर्ष। |
रेवाड़ी : ( पंकज कुमार ) कोरोना काल में जन्मदिन पर अब केक नही बल्कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों में मास्क बांटने का प्रचलन शुरू हो गया है। पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए सिंगल यूज़ पॉलीथिन पर अंकुश लगाने के लिए कपड़े के थैले बनाकर लोगों को निःशुल्क भेंट कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली छात्रा नंदिनी ने आज अपने जन्मदिन पर मज़दूरों को कपड़े के मास्क बनाकर भेंट कर कोरोना संक्रमण से अपना और अपनों का बचाव करने के लिए जागरूक किया। शहर के विकास नगर निवासी छात्रा नंदिनी और उसका छोटा भाई हर्ष पिछले दो वर्षों से हज़ारों कपड़े के थैले बनाकर निःशुल्क भेंट कर चुकी है। छात्रा नंदिनी ने मज़दूरों में मास्क बनकर अपना जन्मदिन कोरोना काल में सादगीपूर्ण मनाते हुए मज़दूरों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया।
No comments:
Post a Comment