ओमप्रकाश चौटाला ने अजय चौटाला को लेकर दिया फिर बड़ा बयान
सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुवार को फिर से अपने बेटे अजय चौटाला पर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि जो लोग हमें छोड़कर गए थे, हमें अपना परिवार नहीं मानते हैं। ऐसे लोग देवीलाल को दादा मानने की बजाय रामकुमार गौतम को दादा मान रहे थे और आज वो गौतम भी उनको छोड़कर भाग गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के पानी पर हरियाणा का हक है हरियाणा पंजाब से अपना हक मांग रहा है। सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के पक्ष में निर्णय दे चुका है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सरकारों ने माना है,ये सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेवारी है कि फैसले को लागू करवाने के लिए दोनों सरकारों को मजबूर करें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कोरोना संकट के दौर में सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकामयाब रही है। आज जनता तो क्या सरकार में शामिल मंत्री व विधायक, अधिकारी भी खुश नहीं हैं। वहीं उन्होंने ने बरौदा उपचुनाव को लेकर कहा कि इस उपचुनाव में इनेलो जीत दर्ज करेगी। आज सत्ता में बने हुए लोग सत्तापक्ष को छोडकर इनेलो में शामिल हो रहे हैं।
No comments:
Post a Comment