बरसात की वजह से कच्चा मकान गिरा, 5 साल की बच्ची की मौत, तीन घायल
करनाल। करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के कैरवाली गांव में गुरुवार सुबह एक मकान गिर गया। अंदर परिवार के चार सदस्य सोए हुए थे। इस हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई,जबकि तीन घायल हैं। करनाल में बुधवार शाम से ही बारिश हो रही है।
कैरवाली गांव में रहने वाले ओमपाल का मकान कच्चा था। वह बारिश नहीं सह सका। तेज बारिश की वजह से गुरुवार सुबह 7 बजे मकान की छत गिर गई, इसके बाद दीवारें भी गिर गई। ओमपाल (40) उसकी पत्नी प्रियंका (35), बेटा सूरज (11) और बेटी आशू (5) अंदर ही सो रहे थे जबकि एक बेटी बाहर थी।
मकान गिरने से परिवार के चार सदस्य अंदर ही दब गए। आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। इस हादसे में पांच साल की बच्ची आशू की मौत हो गई। जबकि ओमपाल, प्रियंका और सूरज को चोट आई हैं। उनका इलाज करवाया जा रहा है। एक बेटी जो बाहर थी वह बच गई।
No comments:
Post a Comment