Breaking

Wednesday, July 29, 2020

इनसो के स्थापना दिवस पर इसबार कोरोना से बचाव के लिए बांटे जाएंगे 60 हजार मास्क और सेनिटाईजर : दिग्विजय

इनसो के स्थापना दिवस पर इसबार कोरोना से बचाव के लिए बांटे  जाएंगे 60 हजार मास्क और सेनिटाईजर : दिग्विजय

वेबीनार के माध्यम से 5 अगस्त को इनसो के संस्थापक अजय चौटाला व डिप्टी सीएम करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित


जींद, 29 जुलाई ( संजय तिरँगाधारी )
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजिय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला में इनसो की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ली। इसमें उन्होंने पांच अगस्त को इनसो का स्थापना दिवस सोशल डिस्टेंस की पालना करने के नियमों पर काम करते हुए लोगों को कारोना सेेे बचाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि  पांच अगस्त को इनसो की टीम 60 हजार मास्क और सेनिटाइजर बांटने का काम करेगी, इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन कर प्रदेश के अस्पतालों में रक्त  की मात्रा को जरूरमंदों के लिए पूरा करेगी। 
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कुछ समय पहले इनसो के साथियों में बिल्कुल विपरित दिशा में काम करना शुरू किया था। जब दुष्यंत चौटाला को पार्टी से निकाला गया था, तब इस संगठन में अपनी अह्म भूमिका निभाकर जजपा संगठन के लिए काम कर सगठन को बेहद मजबूत बनाया था। अब इस संगठन का लक्ष्य डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाना ही नहीं बल्कि वह उसे लाल किले पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इसके लिए उनको कितना भी समय लगे और कितनी भी मेहनत करे। वह इसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को वेबीनार के माध्यम से इनसो के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सभी इनसो के साथियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों को आज प्रदेश में कोई भी नेता नहीं दिखाई दे रहा, हर समय दुष्यंत चौटाला की बेहतर कार्यशैली का ही खोफ़ बना हुआ है। दुष्यंत चौटाला देश और प्रदेश की राजनीति में आज सबसे उपरी सिरे पर हैं। इसलिए आज कांग्रेस दुष्यंत चौटाला के  नाम से खौफ़ में है। उन्होंने कहा कि आज दुष्यंत चौटाला अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा कर रहा है। युवाओं के लिए उद्योगों में 75 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने की बात हो या फिर गृह जिले में परीक्षा करवाने की बात हो। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक बुजुर्गों की बुढापा पेंशन 5100 रुपये करवाने का उनका वायदा है। इसे हर हाल में पुरा किया जाएगा।
इनसो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब बरौदा उपचुनाव में जजपा और भाजपा का सांझा उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेगा और भारी मतों से विजय होगा।
इस अवसर पर इनसो के प्रभारी रणधीर चीका, प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, गौतम नैन, दीपक देशवाल भी मौजूद रहे। 

दिग्विजय ने खुद चुनाव लडऩे से नकारा


दिग्विजय सिंह चौटाला ने बरौदा उपचुनाव में उनके चुनाव लडऩे की चल रही चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा  कि वह बरौदा से चुनाव नहीं लड़ंगे। बल्कि भाजपा व जजपा का सांझा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। इस चुनाव को गठबंधन पूरी तरह मजबूती से लड़ेगा। 

इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग


इससे पहले दिग्विजय चौटाला ने छात्र संगठन इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया। बैठक में उन्होंने बताया कि नई ऊर्जा के साथ 15 अगस्त तक इनसो का पुनर्गठन किया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा छात्राओं, मेहनती तथा नए मजबूत साथियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। वहीं अन्य राज्यों में भी मजबूती के साथ इनसो का विस्तार किया जाएगा और मेहनती पदाधिकारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। बैठक में इनसो ने अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।

No comments:

Post a Comment