Breaking

Wednesday, July 15, 2020

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. समर सिंह को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. समर सिंह को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


चण्डीगढ़ :  15 जुलाई- महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति श्री डॉ समर सिंह को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोडा की अध्यक्षता में आज यहां हुई अधिकारियों व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अधिकारियों साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, वित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  टी वी एस एन प्रसाद, पंचायत एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल सहित कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के रजिस्ट्रार सह सेक्रेटरी  बी आर कम्बोज भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment