Breaking

Wednesday, July 15, 2020

कंपनी कर्मी महिला ने फंदा लगाकर जान दी, -आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उठाया कदम, पुलिस ने शुरू की जांच

कंपनी कर्मी महिला ने फंदा लगाकर जान दी, ड्यूटी से लौटने के बाद रात को कमरे में लगाई फांसी


 रेवाड़ी :( पंकज कुमार ) शहर से सटे गांव बिठवाना में एक कंपनी कर्मी महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण आर्थिक रूप से कमजोर होना बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बताया कि गांव बिठवाना निवासी 35 वर्षीय सुमन बावल स्थित एक कंपनी में काम करती थी। मंगलवार की देर शाम भी वह कंपनी से ड्यूटी कर वापस घर लौटी थी। रात को उसने अपने कमरे पर फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पति ने उसे फंदे पर झूलता हुआ देख शोर मचाया। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी आर्थिक स्थिति कमजोर होना पाया गया है। इसी के चलते महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया है।

No comments:

Post a Comment