Breaking

Monday, July 27, 2020

पुलिस कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाया, 2 लाख रुपए ऐंठे, 50 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाया, 2 लाख रुपए ऐंठे 50 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


फतेहाबाद। सिटी पुलिस ने पुलिस कर्मचारी को हनी ट्रैप के जाल में फंसा लाखों रुपए ऐंठने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को पुलिस कर्मचारी से 50 हजार रुपये लेते रंगेहाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिटी थाना एसएचओ यादविंद्र सिंह ने बताया कि एक पुलिस कर्मचारी के साथ टोहाना निवासी पिंकी की कोर्ट में मुलाकात हुई थी। इसके बाद डेढ़ साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। शारीरिक संबंध बनाने के बाद पिंकी ने पुलिस कर्मचारी से दो लाख रुपए की मांग की। रुपए न देने पर उसे झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस कर्मचारी ने पिंकी को पहले चार खाली चैक दिए। पुलिस की माने तो आरोपी महिला पुलिस कर्मचारी से दो चैक बैंक में लगाकर दो लाख रुपए ऐंठ चुकी है।

महिला को पुलिस ने 50 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा


पीड़ित पुलिस कर्मचारी ने महिला के खिलाफ सिटी थाना में शिकायत दी। इसमें उसने महिला द्वारा उसे झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने बारे में बताया। वहीं बताया कि महिला उससे शनिवार को 50 हजार रुपये ले चुकी है। अब 50 हजार रुपए की ओर मांग कर रही है। शिकायत मिलते ही सिटी एसएचओ ने अपनी टीम तैयार की। जैसे ही पिंकी रविवार को फतेहाबाद के एमएम कॉलेज के पास रुपए लेने पहुंची तो टीम ने रुपए लेते हुए आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस आरोपी महिला से पुलिस कर्मचारी द्वारा दिए गए दो खाली चैक भी बरामद किए है। पुलिस महिला से अब तक एक लाख रुपए बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला ने सदर थाने में भी एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म संबंधित शिकायत दर्ज करवा रखी है,इसकी जांच पुलिस कर रही है। अभी तक महिला के साथ अन्य कोई व्यक्ति शामिल नहीं पाया गया है।

No comments:

Post a Comment