Breaking

Thursday, July 23, 2020

हरियाणा सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों से उनकी पिछले चार वर्षों की खेल उपलब्धियों के आधार पर भीम पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हरियाणा सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों से उनकी पिछले चार वर्षों की खेल उपलब्धियों के आधार पर भीम पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हरियाणा सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों से उनकी पिछले चार वर्षों की खेल उपलब्धियों के आधार पर भीम पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त 2020 तक अपने-अपने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते

चंडीगढ़,- हरियाणा सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों से उनकी पिछले चार वर्षों की खेल उपलब्धियों के आधार पर भीम पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त 2020 तक अपने-अपने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.haryanasports.gov.in से डाउनलोड कर या किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है।

          एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017-18 के लिए भीम पुरस्कार हेतु केवल नेत्रहीन व बधिर खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहली अप्रैल, 2013 से 31 मार्च, 2017 के बीच की उनकी उपलब्धियों को आधार माना जाएगा।

          उन्होंने बताया कि अन्य खिलाडिय़ों से वर्ष 2018-19 के लिए भीम पुरस्कार हेतु  पहली अप्रैल, 2014 से 31 मार्च, 2018 के बीच की उपलब्धियों, वर्ष 2019-20 के लिए भीम पुरस्कार हेतु पहली अप्रैल, 2015 से 31 मार्च, 2019 के बीच की उपलब्धियों तथा वर्ष 2020-21 के लिए भीम पुरस्कार हेतु पहली अप्रैल, 2016 से 31 मार्च, 2020 के बीच की खेल उपलब्धियों के आधार पर आवेदन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2020 के बाद किसी भी खिलाड़ी का आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

          प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां, राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, बैंक पास बुक की कॉपी एवं पासपोर्ट आकार के तीन रंगीन फोटोग्राफ के साथ खिलाड़ी अपना आवेदन जमा करा सकता है। 

No comments:

Post a Comment