Breaking

Friday, August 14, 2020

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नये प्रधान बने बलजीत सिंह दादूवाल, झिंडा गुट को दी मात

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नये प्रधान बने बलजीत सिंह दादूवाल, झिंडा गुट को दी मात

गुहला : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान को लेकर चुनाव संपन्न हो गया है। नये प्रधान के तौर पर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को जिम्मेदारी मिली है। बलजीत सिंह दादूवाल की पूर्व प्रधान जगदीश सिंह झिंडा गुट के सामने टक्कर थी। जिसमें बलजीत सिंह दादूवाल को ज्यादा वोट मिले है।

आज HSGPC की प्रधानी को लेकर चुनाव करवाया गया था जिसमें पांच उम्मीद्वारों की प्रबल दावेदारी रखी गई थी। इसके लिए मतदान करवाया गया तो कुल 36 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें बलजीत सिंह दादूवाल ने झिंडा गुट के जसबीर सिंह खालसा को हराया।
कमेटी के अध्यक्ष प्रधान पद को लेकर कमेटी के पूर्व प्रधान जगदशी सिंह झिंडा ग्रुप की तरफ से जसवीर सिंह खालसा और कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल की तरफ से स्वयं दादूवाल चुनाव मैदान में थे। तहसीलदार गुहला को ड्यू्टी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है।

No comments:

Post a Comment