Breaking

Monday, August 3, 2020

सुविधा:4 हजार में से महज 1454 बसें ऑन रोड आज बढ़ेंगी, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और दिल्ली में आवागमन नहीं

सुविधा:4 हजार में से महज 1454 बसें ऑन रोड आज बढ़ेंगी, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और दिल्ली में आवागमन नहीं


जीएम को आदेश- यात्रियों के अनुसार बढ़ाई जाएं बसें

चंडीगढ़ : 4000 बसों के बेड़े में से महज 1454 बसें सड़कों पर चल रही हैं। रक्षा बंधन पर्व को लेकर आज सवारियों की संख्या बढ़ती है तो बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। जीएम बस अड्‌डे पर रहेंगे। जुलाई में रोडवेज की बसों में महज 17.24 करोड़ रुपए के टिकट कटे। 27.29 लाख यात्रियों ने सफर किया। प्रदेशभर में कोरोना के चलते बसों की आवाजाही फिलहाल आधे से कम है, लेकिन पर्व से एक दिन पहले यात्री बढ़ने से बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी।
सोमवार को और यात्री बढ़ने की संभावना है। सोशल डिस्टेंसिंग रखना विभाग के लिए चुनौती बड़ी होगा। पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और नई दिल्ली बसों का आवागमन नहीं हो रहा है। राजस्थान में 92 बसें और उत्तर प्रदेश में 35 बसों का संचालन हो रहा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तुरंत बस दी जाएगी।

फ्री बस सेवा बंद न कर ज्यादा बसें चलाए : हुड्‌डा

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मांग की है कि सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रखे। फ्री बस सेवा बंद करने का फैसला सही नहीं है। सरकार को इसपर विचार करना चाहिए। 14 साल में ये पहली बार होगा, जब रक्षाबंधन पर सरकार बहन-बेटियों से किराया वसूली करेगी।
5 मिनट तक कैदी-बंदी घर कर सकेंगे बातचीत
जेल विभाग ने कोरोना के चलते फैसला लिया कि प्रदेश की जेलों में बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं बांध सकेंगी। विभिन्न जेलों में 64 मरीज सामने आ चुके हैं। जेल विभाग के आईजी ने जगजीत सिंह ने कहा कि हर कैदी-बंदी आज घर पर बहनों या परिजनों से पांच मिनट तक बात कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment