Breaking

Saturday, August 8, 2020

सुविधा:हरियाणा रोडवेज की बसें यूपी के शामली का भी लगाएंगी चक्कर, रूट पर ज्यादा सवारी हाेने पर लेट नाइट भी चलेंगी

सुविधा:हरियाणा रोडवेज की बसें यूपी के शामली का भी लगाएंगी चक्कर, रूट पर ज्यादा सवारी हाेने पर लेट नाइट भी चलेंगी

सुबह 6 बजे से पहले की तरह लास्ट टाइम साढ़े आठ बजे तक बनाया शेड्यूल, सोमवार से नई व्यवस्था

करनाल : दिल्ली-चंडीगढ़ को छोड़कर हरियाणा रोडवेज की बसें अब यूपी में शामली के भी चक्कर लगाएंगी। जिले में सवारियों की संख्या के अनुसार लेट नाइट बसें भेजी जाएंगी। रुटीन दिनों की तरह रोडवेज और प्राइवेट बसों को मुख्य धारा में लेकर आने का शेड्यूल बनाया है। सवारियों का कहना है कि यह अच्छा कदम है। बसें नहीं चलने से पर्सनल व्हीकल से काफी परेशान हो चुके हैं और उनके खर्चे भी ज्यादा हैं। रोडवेज अधिकारी कहते हैं कि सवारियों की संख्या के अनुसार बसें चलाएंगे। जबकि सवारियों का कहना है कि जब रुटीन में बस चलने का भरोसा मिलेगा तभी सवारी बस का इंतजार कर सकती है।
अक्सर लेट नाइट बसों पर अधिकारियों का जवाब होता है कि ड्राइवर-कंडक्टर नहीं हैं। इसलिए बसें नहीं भेज सकते। लेट नाइट काे जिस रूट की ज्यादा सवारियां हाेंगी, उसकी बस चलाई जाएगी। जिले में साढ़े 7 बजे सफर करने वाली सैकड़ों सवारियां होती हैं। कैथल, असंध, गढ़ीबीरबल, इंद्री, पानीपत समेत अन्य मार्गों पर सवारियां होती हैं। कोरोना के चलते बस बंद होने पर इन सवारियों ने अपने पर्सनल व्हीकल उठा लिए हैं।
अब अधिकारियों का तर्क है कि सवारी नहीं होने के कारण शाम को बसें नहीं चलाते, लेकिन असंध रूट्स की सवारी जयपाल शर्मा, विकास, अमृतपाल सिंह का कहना है कि जब बसें चलेंगी तभी तो सवारियां रुटीन में आएंगी। रोडवेज अधिकारियों के बयानों पर सवारियों ने नाराजगी जताई है। 20 दिन से रोडवेज की 60 से 70 प्रतिशत बसों का संचालन हो रहा है और दोनों साइड से सवारियों की संख्या भी बेहतर है। स्थानीय स्तर पर सवारियों की मजबूरी को समझा नहीं जा रही है। इसलिए हैड ऑफिस के आदेशों का इंतजार है।

रोजाना बसें होंगी सेनिटाइज : रवि धीमान

रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर रवि धीमान बताते हैं कि बसें पूरी सिटिंग पर सवारी लेकर चल सकती हैं। उन्होंने सभी बसों को चलाने के लिए रूपरेखा बना ली है। दो से तीन दिन में बसों के चक्कर भी बढ़ाएंगे और टाइम भी। इससे सवारियों को परेशानी नहीं होगी। सभी बसों को रोजाना सेनिटाइज किया जाएगा। सवारियों को सावधानी बरतते हुए बसों में सफर करें। किसी भी रूट्स पर 10 से 15 सवारी होने पर लेट नाइट भी बसें चलाएंगे।

मौजूदा समय में रोडवेज का टाइमटेबल ठीक नहीं

मौजूदा टाइम में रोडवेज की तरफ से बसों का बनाया गया टाइम टेबल सही नहीं है। सुबह 7 बजे से दोपहर बाद साढ़े पांच बजे तक टाइम रखे हैं। इनमें भी बसों का अंतराल एक घंटे का है। दूसरी बड़ी समस्या है कि ग्रामीण रूट्स पर बसों को नहीं भेजा रहा है। करनाल से असंध, कैथल, यमुनानगर, पानीपत, पंचकूला, कुरुक्षेत्र- पिपली, ढांढ के लिए ही बसें चल रही हैं। रुटीन में 157 में से रोडवेज की 150 बसें चलती थी। अब 70 ही बसें रूटों पर हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर शाम को बसों को चलाने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment