Breaking

Tuesday, August 11, 2020

13 को सीएम लेंगे हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

13 को सीएम लेंगे हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

हरियाणा मंत्रिमण्डल की आगामी बैठक मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की अध्यक्षता में 13 अगस्त को बाद दोपहर 5 बजे चण्डीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित सभा कक्ष में होगी।

चंडीगढ़ : हरियाणा मंत्रिमण्डल की आगामी बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल  की अध्यक्षता में 13 अगस्त को बाद दोपहर 5 बजे चण्डीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित सभा कक्ष में होगी।
इसके अलावा सीएम ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जन्माष्टमी  की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में स्वजनों को देखकर विमुख हुए अर्जुन को आत्मा की अमरता का संदेश दिया, जो हिन्दुओं का धार्मिक ग्रंथ 'श्रीमद्भगवद्गीता' बना। यही ग्रंथ आज दार्शनिक परम्परा की आधारशिला है और समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते हमें अपने सभी त्यौहार एवं धार्मिक कार्यक्रम सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करते हुए मनाने होंगे।

No comments:

Post a Comment