Breaking

Friday, August 7, 2020

जींद : गांव पाजू खुर्द में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या

जींद : गांव पाजू खुर्द में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )
    गांव पाजू खुर्द में बीती रात 70 वर्षीय महिला की उसके ही मकान में हत्या कर दी गई। मरने से पूर्व बुजुर्ग महिला ने हत्यारे के साथ संघर्ष किया। मृतका के दोनों कानों को फाड़ा गया था, जबकि गले तथा शरीर पर निशान भी थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना की सूचना पाकर एएसपी अजित सिंह शेखावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल सदर थाना सफीदों पुलिस  मामले की जांच कर रही है।
गांव पाजू खुर्द निवासी 70 वर्षीय धन्नो देवी मकान में अकेली रहती थी। उसके पति की मौत हो चुकी है, जबकि एकमात्र बेटी सरोज कैथल जिले में विवाहित है। घरों में सफाई करने वाली धन्नो देवी का शव उसके ही मकान में चारपाई पर पड़ा पाया गया। धन्नो देवी के कानों से खून बह रहा था और वे फटे हुए थे। गले तथा शरीर पर निशान थे। धन्नो देवी के एक हाथ में सोने की बाली तथा दूसरी बाली नीचे गिरी हुई थी। जिससे साफ जाहिर था कि धन्नो देवी ने हत्यारे के साथ संघर्ष किया है। महिला की किसी के साथ रंजिश भी नहीं थी, जबकि धन्नो देवी के अन्य सामान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया उससे यह भी साफ जाहिर हो रहा है कि हत्यारे को मृतका जानती थी। जिसके चलते हत्यारे ने पहचान न हो और उसका भंडा न फूटे जिसके चलते उसने धन्नो देवी की हत्या कर दी। फिलहाल सदर थाना सफीदों पुलिस मामले ने मृतका की बेटी सरोज की शिकायत पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
एएसपी अजित सिंह शेखावत ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। शरीर पर निशान भी हैं, मौत के क्या कारण रहे इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न एंगलों से मामले की जांच कर रही है। 

 

No comments:

Post a Comment