Breaking

Tuesday, August 25, 2020

मोदी ने झज्जर को दी चौधर, इब संभालना थारा काम : धनखड़

 मोदी ने झज्जर को दी चौधर, इब संभालना थारा काम धनखड़ : 


  

 चंडीगढ़/झज्जर। पीएम मोदी और जेपी नड्ïडा ने झज्जर को प्रदेश की चौधर थमा दी है, इब संभालना थारा काम सै। भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है और समाज की छतीस बिरादरी को अपना परिवार मानती है। झज्जर स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपना संबोधन देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने यह बात कही।
धनखड़ ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इस क्षेत्र को एक अच्छा अवसर दिया है। क्षेत्र से समाज की छतीस बिरादरी को मिलजुलकर इस अवसर को उपलब्धि में बदलने के लिए एक साथ आगे बढऩा होगा। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि चुनाव के समय झूठे आसूं बहाकर बदला लेने की बात कहने वाला , आप तो राज्य सभा में जाकर बैठ गया और क्षेत्र का बड़ा नुकसान कर गया । अब कहीं दिखाई देते हैं बदला लेने की बात करने वाले, उन्होंने औम प्रकाश धनखड़ के साथ नहीं इस क्षेत्र के साथ बदला लिया है। क्षेत्र के विकास के साथ बदला लिया है। वर्ष 2014 में सभी ने मिलजुलकर इस क्षेत्र के विकास के लिए मुहिम शुरू की थी, उसको रोकने की वर्ष 2019 के चुनाव मेंं एक साजिश रची गई। बदला लेने की बात कही गई। इस क्षेत्र के साथ कांग्रेस व अन्य दलों ने हमेंशा भेदभाव किया। क्षेत्र की सरदारी के लिए यह सोचने का विषय है कि कैसे हम सर्व समाज के लोग मिलकर इस क्षेत्र को आगे बढा़एं। धनखड़ ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इस क्षेत्र को मौका दे दिया है अब इसे संभालने और संवारने की बारी थारी सै। उन्होंने कहा कि यह चौधर औम प्रकाश धनखड़ को नहीं झज्जर जिले को मिली है।
 धनखड़ ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच इस क्षेत्र को विकास कार्र्यों के लिए सरकारी खजाने से मनमाफिक धन मिला। समाज की छतीस बिरादरी के हित में कार्य हुए। अब एक बार फिर मोदी ने आपको मौका दे दिया है। अब संभलकर,मिलजुलकर भाजपा के साथ चलो, तभी इस क्षेत्र का विकास होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वाणी सेवा से काम नहीं चलता, बदला लेने की बात कहने से काम नहीं होते । जनसेवा से काम होते हैं और जन सेवा के लिए खजाने की चाबी होनी चाहिए। देश व प्रदेश की जनता जर्नाद्घन ने खजाने की चाबी मोदी व मनोहर को सौंंपी हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि भाजपा की विशेषता है कि सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। साधारण व्यक्ति को असाधारण पद की जिम्मेदारी देती है और कार्यकर्ता को बिना मांगे मेहनत के दम आगे बढ़ाती है। भाजपा देश हित को सर्वोपरि माननी है, जबकि कांग्रेस व अन्य दल परिवार हित को सर्वोपरि मानते हैं, परिवार व परिजनोंं को आगे बढ़ाते हैं। धनखड़ ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटाई, तीन तलाक खत्म किया और राम मंदिर की आधार शिला रखी। देश हित व समाज की छतीस बिरादरी के हित मेंं कार्य केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है। अभिनंदन समारोह को भाजपा अध्यक्ष विक्रम कादियान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

अध्यादेशों से मिली किसानों को आर्थिक आजादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए अध्यादेशों से किसानों को आर्थिक आजादी से मिली है। आजादी के बाद देश के किसानोंं को अपनी फसल अपनी मर्जी से अपने तय किए गए दामोंं पर बेचने का अधिकार दिया गया है। पीएम मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे किसान हितैषी निर्णय कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं कि मंडी और एमएसपी बंद हो जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के गांव सुरखपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए स्पष्टï शब्दों में कहा कि ना मंडी बंद होंगी और ना ही सरकारी खरीद बंद होगी केवल कांग्रेस की झूठ बंद होगी। यह कांग्रेस का झूठा प्रचार है, कांग्रेसी किसानों को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बहकाने का असफल प्रयास कर रहे हैंं। किसान अपनी फसल मंडी मेंं बेच सकेंगे, सरकारी मूल्योंं पर भी बेच सकें गे। मोदी ने किसानों की आय को दोगुणा करने की नीति के तहत अध्यादेश के माध्यम से अलग से सुविधा दी है कि किसान भाई अपनी फसल को देश में कहींं पर बेच सकते हैं जहां पर उनको अच्छा भाव मिले। किसान बंधु धनखड़ ने कहा कि किसानों की जेब में ज्यादा पैसा आने पर कांग्रेसी क्यों परेशान है यह मेरी समझ से बाहर है। औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश हित में निर्णय लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई , तीन तलाक खत्म किया , अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी । जिसके हम सब साक्षी बने। किसानों को अध्यादेशों के माध्यम से आर्थिक आजादी दी गई। कांग्रेसी परेशान व हताश होकर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। अब किसान समझदार है और कांग्रेस के झूठ पर विश्वास नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छह हजार रूपये किसानों के खातों में पंहुचाए। फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा भाव किसानों को दिया।

No comments:

Post a Comment