Breaking

Saturday, August 1, 2020

हरियाणा में क्लर्क भर्ती का परिणाम जल्द

हरियाणा में क्लर्क भर्ती का परिणाम जल्द


चंडीगढ़ :प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में क्लर्कों  की कमी जल्द दूर होने जा रही है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन  ने करीब पांच हजार क्लर्कों की भर्ती के लिए प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इसका परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्कों की भारी कमी है। जिसके लिए काफी समय पहले राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओऱ से अपने-अपने विभाग की डिमांड एचएसएससी (हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) के पास में भेजी थी। भर्ती के लिए कमीशन द्वारा विज्ञापन देकर आवेदन मांगे गए थे। क्लर्कों की भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में है।

No comments:

Post a Comment