Breaking

Wednesday, August 19, 2020

कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री विज ने कहा कि कभी भी कसाईयों के चाहने से भैसें नहीं मरती।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री विज ने कहा कि कभी भी कसाईयों के चाहने से भैसें नहीं मरती।

चंडीगढ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को गैर जिम्मेदाराना ठहराया है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा था कि यदि  पंजाब से पानी लेकर जबरन हरियाणा को दिया जाता है। तो सुबह के माहौल खराब हो सकता है। साथ ही पाकिस्तान भी यहां अप्रत्यक्ष तौर पर गड़बड़ी करवा सकता।

चंडीगढ़ में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा की कांग्रेस का मकसद हर मुद्दे पर बवाल करना होता है। लेकिन देश के संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानना सभी के लिए बाध्यकारी होता है।

अनिल विज ने कहा कि फिलहाल हरियाणा को पानी देना कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि सुप्रीम कोर्ट जिस नहर के निर्माण का आदेश जीत चुका है। उसे केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार में से कौन बनाएगा।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री विज ने कहा कि कभी भी कसाईयों के चाहने से भैसें नहीं मरती।

No comments:

Post a Comment