Breaking

Friday, September 4, 2020

किसान ने खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

किसान ने खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हिसार : हिसार के काबरेल गांव के एक किसान ने नरमा कपास की फसल में सफेद मक्खी रोग से परेशान होकर पूरी फसल पर ही ट्रैक्टर चला दिया। किसान ने अपनी खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जमीन में मिला दिया।
किसान होशियार सिंह बताते हैं कि उनके पास तीन एकड़ फसल पर नरमा और कपास की फसल बोई थी। लेकिन इस फसल पर सफेद मक्खी का प्रकोप हो गया और पूरी फसल तबाह हो गई, जिसके बाद किसान ने रोटावेटर से पूरी फसल को जमीन में मिला दिया।

किसान होशियार सिंह बड़े की दुखी मन से बताते हैं कि उन्होंने तीन एकड़ में नरमे की फसल लगाई थी। इसके बाद जब सफेद मक्खी का रोग दिखाई दिया तो काफी कीटनाशकों के छिड़काव भी किये, लेकिन फसल को सफेद मक्खी चट कर गई। अब किसान ने परेशान होकर खेत पर ट्रैक्टर चला दिया।

फसलों में सफेद मक्खी के प्रकोप के बाद अब किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा है और किसानों को खराब हुई फसलों के उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि बिजाई से लेकर अब तक 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का खर्च कर चुके हैं और अब लास्ट में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment