Breaking

Thursday, March 18, 2021

अनमोल पोर्टल पर साल 2021-22 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को मिला सम्मान

अनमोल पोर्टल पर साल 2021-22 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को मिला सम्मान

जींद  : सिविल अस्पताल में अनमोल पोर्टल पर साल 2021-22 में सर्वश्रेष्ठï कार्य करने वालों को सिविल कार्यालय जींद में सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरएस पूनिया, डॉ. जेके मान और डिप्टी एम.एस. डॉ. राजेश भोला विशेष रूप से मौजूद रहे।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अनमोल कार्यक्रम के तहत पहले से ही एरिया की एएनएम द्वारा आनलाइन एंट्री की जा रही हैं। वर्ष 2020-21 में जिन एएनएम और सूचना सहायक ने सर्वश्रेष्ठï काम किया था। उसके लिए उन्हें डिजिटल टेबल देकर सम्मानित किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पूनिया ने बताया कि ब्लाक में एनटीनेटल चैकअप रजिस्ट्रेशन, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन और डाटा अपग्रेडेशन में काम करने वाले 10 सर्वोत्तम एएनएम एवं सूचना सहायकों को सम्मानित किया गया। डॉ. पूनिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन से लेकर टैटनैस के इंजैक्शन लगवाने, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट बांटने, गर्भवती महिला के सभी टैस्ट करवाने और सेफ डिलिवरी करवाने तक की सुविधा से लेकर बच्चा पैदा होने के पश्चात बर्थ रजिस्ट्रेशन, जीरो डोज वैक्शीनेशन से पूर्ण टीकाकरण करवाने तक का पूरा काम की देख-रेख एएनएम द्वारा की जाती है और सूचना सहायक की मदद से अनमोल पोर्टल पर इसकी एंट्री की जाती है। जिससे भी किसी गर्भवती महिला एवं बच्चे की जानकारी निकाल पाना बड़ा ही आसान हो गया है और जिन बच्चों का या गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अथवा अन्य कुछ लंबित रहे उसकी जानकारी एएनएम को तुरंत हो जाती है और अपने एरिया का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने में ही मदद मिलती है।
डॉ. राजेश भोला और डॉ. जेके मान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के मायने यह है कि हैल्थ विभाग में सभी लोगों को संबंधित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देना और बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना है। जिस एरिया एवं कर्मचारी की उपलब्धियां कम होती हैं, उसे भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है ताकि वह भी अपने एरिया के लक्ष्य को शत-प्रतिशत तक कवर कर सके। इस मौके पर एएनएम सविता देवी, निशा देवी, अंजू बाला, राज रानी, सरोज, गीता, पूनम, सुनीता, सोनिया, सुदेश और सूचना सहायक गौरव सहगल, बबीता, आशीष, देवेंद्र, रीतू, उषा, जयप्रकाश, बबली आदि को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment