Breaking

Wednesday, April 14, 2021

फंदे पर लटकी मिली जींद की बेटी, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप

फंदे पर लटकी मिली जींद की बेटी, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप 



सोनीपत : आज फिर जींद की एक और बेटी ने ससुराल में फंदा लगा कर जान दे दी। महिला जींद के गांव घोघड़िया की बेटी का नाम सुनीता था और गोहाना के गांव कोहला में उसकी शादी हुई थी। आज महिला का शव घर में एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे अंदर से बंद मिले। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। महिला के ताऊ ने पति समेत तीन पर उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या की घटना मान रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया।

महिला के ताऊ राजकुमार ने बताया कि मेरे छोटे भाई कुलदीप की बेटी सुनीता (32) की शादी 2009 में गांव कोहला के जयबीर के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे उनके पास फोन आया कि सुनीता ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। राजकुमार अपने स्वजन के साथ कोहला पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर बरोदा थाना के प्रभारी बदन सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार जिस कमरे में सुनीता का शव पंखे पर चुन्नी के साथ लटक रहा था उसके दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। दरवाजे को बलपूर्वक खोला गया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें लिखा हैं मैं तनाव में हूं और बच्चों का ख्याल रखना।
मृतक महिला के भाई सुनील ने बताया कि उसकी बहन सुनीता की शादी जब जयवीर के साथ हुई थी तब  कुछ दिन तो ठीक चलता रहा, दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन शादी के पांच साल बाद जयवीर शराब पीने व नशे का आदि हो गया। वह शराब पीकर उसकी बहन को मारता-पीटता था। इस दौरान कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायती समझौता भी हुआ। अब कुछ दिनों से जयवीर उनकी बहन को ज्यादा तंग करता आ रहा था और उनके साथ मारपीट करता था। आज पता लगा कि उनकी बहन ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है। 
थाना बरोदा प्रभारी बदन सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या मान रही है लेकिन राजकुमार की शिकायत के आधार पर सुनीता के पति जयबीर, जेठ व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। प्रथमदृष्यता आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला के सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं है। महिला के ताऊ की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment