Breaking

Monday, May 10, 2021

अस्पताल में बिना मास्क के आने व थूकने पर पांच सौ रुपये का जुमार्ना लगेगा

सोनीपत:  कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नागरिक अस्पताल गोहाना के अधिकारियों ने सख्त कदम उठाए हैं। अस्पताल में बिना मास्क के आने या यहां-वहां थूकने पर पांच सौ रुपये का जुमार्ना लगेगा। निगरानी के लिए टीम गठित कर दी गई है। वहीं जिले में पुलिस ने लाॅकडाउन नियमों की अवहेलना करने पर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. कर्मबीर सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख कर सख्ती बढ़ाई गई है। अस्पताल में बिना मास्क के आने पर पाबंदी लगा दी गई है। अर कोई बिना मास्क के आएगा तो उस पर जुमार्ना लगाया जाएगा। यहां-वहां थूकने वालों पर भी जुमार्ना लगेगा। निगरानी के लिए चार सदस्यों की टीम गठित कर दी गई है। संक्रमण से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं। यहां-वहां थूकने से गंदगी फैलती है।

वहीं कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। थाना बरोदा, सिविल लाइन सोनीपत, गन्नौर, शहर गोहाना, सदर गोहाना, मुरथल, औद्योगिक क्षेत्र बड़ी, कुंडली, सदर सोनीपत, मोहाना, राई व खरखौदा की पुलिस ने नियम तोड़ने पर 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बिना मास्क घूम रहे 497 लोगों के चालान किए तो बिना कारण बाहर निकले 130 वाहन चालकों के चालान किए गए। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान बिना वजह बाहर घुमने वाले 130 वाहन चालकों के चालान तथा बिना मास्क घुमने वाले 497 लोगों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति या आवश्यक सेवाओं के लिए अगर किसी व्यक्ति को आवागमन करना है तो वह इससे पहले सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवदेन कर आसानी से पास बनवा सकता है। बिना अनुमति निकलने पर कार्रवाई की जाएगी

No comments:

Post a Comment