तारक मेहता की बबीता जी की बढ़ सकती है मुश्किलें, हरियाणा पुलिस के पास पहुंची शिकायत, जानिये क्या है मामला ?
हांसी : टीवी के चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ सकती है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हांसी में शिकायत दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया पर उनका जातिसूचक टिप्पणी करता वीडियो सामने आने के बाद अब मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दायर हुई है और उनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है।
'भंगी की तरह नही दिखना चाहती हु अच्छी दिखना चाहती हूं': @moonstar4u मुनमुन दत्ता (तारक मेहता का उल्टा का चश्मा की ऐक्ट्रेस बबिता उर्फ मुनमुन दत्ता) अब इस जातिवाद लडक़ी को कानून का पाठ पढ़ाना होगा।
— Sunil Astay (@SunilAstay) May 10, 2021
बहुजन समाज का अपमानबर्दाश्त नही, आखिर इनके मन मे आज भी जातिवाद कितना भरा हुआ है। pic.twitter.com/VYGEJnoxeN
यह शिकायत वकील एवं दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन की ओर से हांसी पुलिस अधीक्षक के समक्ष दायर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति को अपमानित करने के लिए भंगी शब्द का प्रयोग किया है।
शिकायतकर्ता ने एसपी को दी अपनी शिकायत में कहा है कि मुनमुन दत्ता ने अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान करने की नीयत से भंगी शब्द का इस्तेमाल पूरे दलित समाज को अपमानित करने के लिए किया है।
No comments:
Post a Comment