Breaking

Tuesday, May 11, 2021

होम आइसोलेट कोविड मरीजों को ऑक्सीजन सेलेण्डर उपलब्ध करवाने के लिए पोर्टल हुआ लांच

होम आइसोलेट कोविड मरीजों को ऑक्सीजन सेलेण्डर उपलब्ध करवाने के लिए पोर्टल हुआ लांच

-एमडी शुगर मिल को नियुक्त किया नोडल अधिकारी, पोर्टल के संचालन एवं प्रबधंन के लिए नायब तहसीलदार होंगे सहायक नोडल अधिकारी

-बडे ऑक्सीजन सिलेंडर 350 तथा छोटा सिलेंडर की 80 रूपए रिफील के लिए कीमत निर्धारित

जींद : जिले में जो कोविड मरीज घरों में रहकर इलाज करवा रहे है,उन मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर घरों तक पंहुचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रबंध पूरे कर लिए गए है। कोई भी कोविड मरीज सरकार द्वारा जारी ऑक्सीनएचआरवाईडॉटइन पोर्टल पर आक्सीजन के लिए आवेदन कर सकता है। जिला प्रशासन द्वारा अविलम्ब ऑक्सीजन सिलेंडर पंहुचाने का कार्य किया जाएगा। 
डीसी आदित्य दहिया ने सोमवार को बताया कि होम आइसोलेट कोविड मरीजों के घरों तक आक्सीजन सेलेंडर पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किये गए है। इस कार्य के लिए प्रवीण कुमार एमडी शुगर मिल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा पोर्टल के सफल संचालन व प्रबंधन के लिए अलेवा के नायब तहसीलदार साहिल अरोडा को को-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बडा सिलेंडर 350 रूपए तथा छोटा सिलेंडर 80 रूपए में रिफील करवाया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा कोविड मरीजों के घरों तक ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि 10 मई की ऑक्सीजन अलॉटमेंट हो चुकी है। 11 मई को रिफील सेंटर से ऑनलाईन आवेदन करने के बाद रिफील करवा सकते है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सिलेंडर हर कोविड मरीज तक पंहुचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दास्त नही की जाएगी। अगर कोई ऑक्सीजन की कालाबाजारी करता हुआ मिला तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेगा। मरीजों की हर सम्भव मदद की जाएगी।

No comments:

Post a Comment