Breaking

Saturday, June 26, 2021

राकेश टिकैत हुए गिरफ्तार…ऐसा सुन कहीं न हो जाए हंगामा, दिल्ली पुलिस को जल्दी जारी करना पड़ा यह बयान

राकेश टिकैत हुए गिरफ्तार…ऐसा सुन कहीं न हो जाए हंगामा, दिल्ली पुलिस को जल्दी जारी करना पड़ा यह बयान
 तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में पैदा हुआ किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। 7 महीने का समय बीत चुका है और यह किसान आंदोलन ज्यों का त्यों बना हुआ है। 26 नवंबर 2020 से किसान आंदोलन की शुरुवात हुई थी। इसलिए अब हर महीने की 26 तारीख को आंदोलनकारी किसान अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं।
आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि वह ऐसा कर केंद्र सरकार को यह बार-बार याद दिलाना चाहते हैं कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ और न ही कमजोर हुआ है। इधर, जून की 26 तारीख को यानि आज जगह-जगह पर किसानों का रोष प्रदर्शन देखा जा रहा है। आंदोलनकारी किसान गवर्नर हाउस की तरफ कूच कर रहे हैं लेकिन उनको पुलिस, बल के साथ आगे बढ़ने से रोक रही है। इस दौरान संघर्ष जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है।
*खबर चली- राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है….*
वहीं, किसान आंदोलन के नेता बन रखे राकेश टिकैत की इस रोष प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी की खबर चल पड़ी। कहा जाने लगा कि दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जब जानकारी दिल्ली पुलिस को हुई तो दिल्ली पुलिस ने देर न करते हुए फौरन एक बयान जारी किया और कहा कि राकेश टिकैत के बारे में गलत खबर चल रही है।उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। बतादें कि, राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की बात सुन आंदोलनकारी किसानों द्वारा हंगामे का माहौल बन सकता था।
*DCP East Delhi द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी…*

https://twitter.com/DCPEastDelhi/status/1408685637260087301?s=19

राकेश टिकैत गिरफ्तार नहीं हुए हैं, इसे बारे में DCP East Delhi द्वारा ट्वीट कर स्पष्ट जानकारी दी गई है| DCP East Delhi ने लिखा- “फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है। कृपया ऐसी फर्जी खबरों/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबरें/ट्वीट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment