चुनावी प्रक्रिया:9 निकाय एससी, 4 बीसी व 10 जनरल महिला के लिए आरक्षित
चंडीगढ़ : प्रदेश में 45 नगर निकायों को भंग करने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत अध्यक्ष पद के लिए ड्राॅ निकालकर आरक्षित कर दिया गया है। मंगलवार को निदेशालय में संबंधित नगर निकायों के डीसी या उनके प्रतिनिधि पहुंचे। इसके बाद सभी के सामने ड्राॅ निकाले गए।
अध्यक्ष पद की नौ सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गईं। इनमें तीन महिलाओं के लिए हैं। पिछड़ा वर्ग की चार सीटों में दो महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं। जबकि, सामान्य वर्ग की दस सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। बाकी 22 सीटें सामान्य वर्ग के लिए रहेंगी। अहम बात है कि इन निकायों में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए सीधे चुनाव होंगे।
*ऐसे आरक्षित की गईं सीटें*
अनुसूचित जाति: पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, राजौंद और असंध में पुरुष व सोहना, चीका और महम में महिला उम्मीदवार ही होंगे। पिछड़ा वर्ग: बहादुरगढ़, नांगल चौधरी में महिला एवं झज्जर, बावल में पुरुष उम्मीदवार होंगे। महिला सामान्य वर्ग: नारनौल, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणगढ़ और सफीदों। सामान्य वर्ग: चरखी दादरी, हांसी, बरवाला, टोहाना, भूना, उचाना, मंडी डबवाली, होडल, गन्नौर, रानियां, गोहाना, महेंद्रगढ़, समालखा, तरावड़ी, निसिंग, घरौंडा, पेहवा, शाहबाद, लाडवा, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना।
No comments:
Post a Comment