Breaking

Saturday, June 19, 2021

अर्बन एस्टेट के मकान से जेवरात चोरी

अर्बन एस्टेट के मकान से जेवरात चोरी
जींद : ( संजय कुमार ) अर्बन एस्टेट स्थित एक बंद पड़े मकान से अज्ञात व्यक्ति सोने के जेवरात चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात का कई दिनों बाद पता चला, जब परिजनों ने सोने के जेवरातों का संभाला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(हिसार) नारनौंद हलका के रहने वाले नरेश कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 जून 2020 से 26 मई 2021 तक अर्बन एस्टेट स्थित 1302 नम्बर मकान में किराये पर रहा। इसके बाद 6 अप्रैल से 18 मई 2021 के बीच उसके मकान में कोई अज्ञात व्यक्ति घुसकर सोने के जेवरात चोरी कर ले गया। पिछले दिनों जब वह वापस नारनौंद जाने के लिए सामान पैक कर रहा था तो उनको सोने के जेवरात नहीं मिले। मकान में सोने की चेन, सोने के झूमके, 2 सोने की अंगूठी और एक आर्टिफिशियल गले का सैट था। मकान से सब गायब मिला। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment