Breaking

Tuesday, June 15, 2021

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री बना रही थी ड्रग्स के साथ बर्थडे, पुलिस ने पकड़ा

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री बना रही थी ड्रग्स के साथ बर्थडे, पुलिस ने पकड़ा
मुंबई : मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को जन्मदिन के अवसर पर पार्टी देना महंगा पड़ गया। पार्टी में अभिनत्री और उसके दोस्त मस्ती कर ही रहे थे कि तभी पुलिस को इसकी सूचना लग गई और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने अभिनेत्री और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।जो कि फाइव स्टार होटल में अपना जन्मदिन मना रही थी। और पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल भी हो रहा था। जिसके सूचना पुलिस को मिली।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी, कि बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि नेहल शाह होटल में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस का इस्तेमाल कर रहे थे।हालांकि, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और आपको बता दें कि, नाइरा नेहल शाह दो तेलगु में भी काम कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment