Breaking

Friday, July 9, 2021

कृषि-किसानों के लिए CM खट्टर का बड़ा ऐलान, देखें क्या फैसला लिया?

कृषि-किसानों के लिए CM खट्टर का बड़ा ऐलान, देखें क्या फैसला लिया?

चंडीगढ़ : इस बार झमाझम मानसूनी बारिश में देरी हो रही है| गर्मी से बेहाल लोग आकाश की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं कि कब बदरा बरसेंगे| वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कत ऐसे में किसानों को है धान की बुहाई का समय है और बारिश धोखा दे रही है| बरहाल, इस बीच हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें बड़ी राहत दे दी है| सीएम खट्टर ने ऐलान किया है कि प्रदेश के किसानों को मानसूनी बारिश आने तक बिजली 8 घंटे की जगह 10 घंटे दी जाएगी| यानि अब रोजाना कृषि के लिए किसानों को दो घंटे अतरिक्त बिजली मिलेगी|
*गन्नौर में 550 एकड़ में सबसे बड़ी मंडी…..*
इधर, हरियाणा में गन्नौर में 550 एकड़ में सबसे बड़ी मंडी बनने जा रही है। प्रदेश कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने कहा कि हम हरियाणा के गन्नौर में 550 एकड़ में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाने जा रहे हैं जिसमें हजारो करोड़ रुपये का पूंजी निवेश होगा। मंडियां समाप्त करने का एक दुष्प्रचार है। सवाल ही नहीं पैदा होता की कोई मंडी बंद हो जाए।

No comments:

Post a Comment