Breaking

Friday, July 9, 2021

किसानों ने मनाया महंगाई विरोधी दिवस

वाहनों को लाइन में लगा कर बजाए हार्न
-किसानों ने मनाया महंगाई विरोधी दिवस
 हॉर्न बजाकर देश के पीएम को चाहते हैं जगाना : पालवां
जींद, 8 जुलाई ( संजय कुमार ) संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किसानों ने महंगाई के विरोध में खटकड़ टोल पर रोष प्रदर्शन किया। यहां सड़क के एक किनारे वाहनों की लाइन लगा कर, खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान व किसान नेता आजाद पालवां ने सयुंक्त तौर पर की।
किसान नेताओं ने कहा कि पूरे देश में आज दो घंटे तक बढ़ रही महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किसान, मजदूरों द्वारा किया गया। पिछले 7 साल से केंद्र में भाजपा सत्तासीन है। महंगाई निरंतर बढऩे से आम आदमी पर इसकी मार पड़ रही है। डीजल के रेट बढऩे से किसानों का खेती पर खर्च बढ़ रहा है तो खाद, बीज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम बढऩे से महंगाई बढ़ रही है। कच्चा तेल के भाव कम होने के बाद भी रोज पेट्रोल बढ़ रहा है। पेट्रोल 100 के पास पहुंच गया है तो डीजल 90 पार पहुंच गया है।  
खटकड़ टोल लगातार चल रहे किसानों के धरने की अध्यक्षता लीला बड़ौदा ने की। सांकेतिक हड़ताल पर निहाली देवी, चंद्रपति, नन्ही देवी, संतोष देवी, भतेरी देवी बड़ौदा रही। विभिन्न गांवों से महिला, पुरूष, युवा किसान धरने पर पहुंचे। यहां पर बीते सात महीनों से किसानों का धरना निरंतर जारी है। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान धरने पर है।
 इस मौके पर बिजेंद्र सिंधु, कैप्टन भूपेंद्र, हरिकेश, सूरजमल, प्रकाश शर्मा, अक्षय, अमित, पाला, अनीश, संदीप, राजेश, जगदीश, कविता, प्रियंका गोयत, भारती, कृष्णा, बबली, कमला, शीला जुलानी मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment