Breaking

Thursday, July 1, 2021

पुलिस विभाग से जिले में सेवानिवृत हुए तीन कर्मचारी

पुलिस विभाग से जिले में सेवानिवृत हुए तीन कर्मचारी
-उप-पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने दी सम्मान के साथ विदाई
जींद : ( संजय कुमार ) पुलिस विभाग में बुधवार को जिले के 3 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए। सभी को उप-पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने विदाई समारोह के दौरान सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी।
 इस मौके पर भलाई शाखा इंचार्ज निरिक्षक चरणजीत सिंह, लाईन अधिकारी कृष्ण चन्द, एएसआई राजेश कुमार एमटीओ, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार के अलावा पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले अन्य कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। 
इस मौके पर उप-पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिहं ने सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के निर्देशों पर सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों को एक साईकिल, ट्रैकसूट, स्पोर्ट शूज भी भेंट किए गए। गत माह के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि सेवाकाल के बाद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, जिसके तहत उन्हे सुबह सैर करने और साईकलिंग करने के लिए साईकिल, ट्रैकसूट व स्पोर्ट शूज दिये जाएं।
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उप निरिक्षक जगबीर सिहं वासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी जींद, जो पुलिस विभाग में बतौर सिपाही दिनांक 31 जून 1981 को भर्ती हुए थे। जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 40 साल का रहा है। इस दौरान उन्हें 25 प्रशंसा पत्र हासिल किए है। उप-निरिक्षक रामफल वासी संदलाना जिला हिसार जो पुलिस विभाग में दिनांक 14 जुलाई1989 को बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में इनका सेवाकाल 32 साल रहा है। इस दौरान इन्हें 42 प्रशंसा पत्र हासिल किए। बारबर राममेहर सिहं वासी सुभाष नगर रोहतक रोड जीन्द जो पुलिस विभाग में दिनांक 21 जुलाई1979 को बारबर के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में इनका सेवाकाल 42 साल का रहा है। इस दौरान इन्हें 15 प्रशंसा पत्र हासिल किए।

No comments:

Post a Comment