Breaking

Wednesday, September 22, 2021

इनैलो ने 25 सितंबर को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू की

इनैलो ने 25 सितंबर को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू की,  6 एकड़ में लगाया टेंट, बनाये चार से ज्यादा मंच
जींद -- ( संजय कुमार) ÷हरियाणा के जींद में इनैलो पार्टी पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की 108 वी जयंती सम्मान दिवस समारोह के रूप में मना रही जिसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। जींद की नई  अनाज मंडी में 6 एकड़ में टेंट लगाया गया है और चार से ज्यादा मंच बनाये गए हैं । इनैलो इस रैली में तीसरा फ्रंट देश स्तर पर बनाने का दावा कर रही है जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, जयंत चौधरी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, केसी त्यागी, यशवंत सिन्हा, पंजाब से प्रकाश सिंह बादल आदि कई बड़े नेताओ के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा जिन किसानो ने आंदोलन में जान गवाई है उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है। साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत और ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में मैडल जितने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को भी बुलाया गया है।
 इनैलो नेताओ ने बताया की  हरियाणा से 45 ऐसे परिवारों को बुलाया है जिनके सदस्यों ने किसान आंदोलन में जान गवाई है। इनैलो नेताओ ने कहा कि ये रैली आज तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ देगी जिसमे लाखो लोग शामिल होंगे। रैली स्थल पर एक लाख से ज्यादा लोगो के बैठने के लिए कवर्ड एरिया में टेंट लगाया गया है और वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है । इनैलो के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र रेढू ने बताया की इस रैली में तीसरे मोर्चे की गठन की नीव रखी जायेगी, जिसको लेकर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, जयंत चौधरी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, केसी त्यागी, यशवंत सिन्हा, पंजाब से प्रकाश सिंह बादल आदि कई बड़े नेताओ को बुलाया गया है। इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं पर बैठे जिन किसानो ने जान गवाई है उनके परिवारों को बुलाया गया है। हरियाणा से अब तक ऐसे 45 परिवार चिन्हित किये गए हैं। जिनके सदस्य की दिल्ली की सीमा पर आंदोलन के दौरान जान गई है।
 गौरतलब है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की इनलो पार्टी हर साल 25 सितंबर को उनके जन्मदिन पर सम्मान दिवस के रूप में मनाती आ रही है। अबकी बार इनलो 108वी जयंती मनाने जा रही है। ताऊ देवी लाल इनैलो के फाउंडर  
भी हैं। ताऊ देवी लाल को हरियाणा में किसानो के के नेता माना जाता रहा है। वही पिछले 10 महीने से किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और ओपी चौटाला के ग्रैंडसन दुष्यंत चौटाला जीन्द में प्रवेश नह कर सके है। किसानो ने उनके बहिष्कार का एलान किया हुआ है।

No comments:

Post a Comment