Breaking

Friday, February 25, 2022

दो मासूम बेटियों के गुप्तांग के नीचे घुसेड़ा चाकू, हालत गंभीर

दो मासूम बेटियों के गुप्तांग के नीचे घुसेड़ा चाकू, हालत गंभीर
जींद : जींद में एक कलयुगी बाप ने क्रूरता की सभी हदें लाघंते हुए अपनी दो मासूम बेटियों के गुप्तागों के नीचे नुकीली वस्तु घूसा दी। दोनों मासूम बच्चियों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चियों की मां मंदबुद्धि दिखाई दे रही है और अपने ही पति पर बेटियों के साथ क्रूरता करने का आरोप लगा रही है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस अड्डे के निकट पुलिस चैंकिग प्वाइंट पर एक महिला अपनी तीन वर्षीय व दो वर्षीय बेटियों को लेकर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को दोनों बेटियों के साथ उनके पिता द्वारा की गई क्रूरता के बारे में बताया। दोनों मासूमों के गुप्तागों के नीचे नुकीली वस्तु घूसाई गई थी। जिसके चलते बड़े-बड़े छेद बन गए। दोनों बच्चियां दर्द से कहरा रही थी।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा दोनों बच्चियों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हालांकि महिला मंदबुद्धि दिखाई दे रही है और खुद को मूलत मध्यप्रदेश की रहने वाली बता रही है। महिला का कहना है कि जींद के गांव बीबीपूर निवासी धर्मपाल से उसने शादी की थी। धर्मपाल ने ही उसकी दोनों मासूम बेटियों के गुप्तांगों के नीचे चाकू घूसा दिया। उसके पति ने उसके साथ भी मारपीट की। वह दोनों बेटियों को लेकर अपनी ससुराल से भाग निकली। हालांकि महिला की भाषा कम समझ में आने के कारण पुलिस को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल दोनों बालिकाओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि दोनों बच्चियाें को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की भाषा समझने में दिक्कत आ रही है। महिला से बातचीत करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी को लगाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment