Breaking

Friday, February 25, 2022

हरियाणा सरकार से अपील यूक्रेन में फसे हरियाणा के पढ़ने वाले बच्चों को तुरंत देश लाया जाए : डॉ. गणेश कौशिक

*हरियाणा सरकार से अपील यूक्रेन में फसे  हरियाणा के पढ़ने वाले बच्चों को तुरंत देश लाया जाए : डॉ. गणेश कौशिक                                      
जींद : आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यूक्रेन में हरियाणा के 2000 बच्चों व जींद के तकरीबन तकरीबन 50 बच्चे जो वहां फंसे हुए हैं सरकार इनको हरियाणा में लाने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर दिखाई नहीं दिखाई दे रही है।  युद्ध आरंभ होने से पहले ही इनको वहां से निकाल लेना चाहिए था । लेकिन हरियाणा सरकार युद्ध होने के दो-तीन दिन बाद भी चुप बैठी है।  विद्यार्थी यूक्रेन में कितने अवसाद में हैं, कितने दुखी हैं। इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। साथ में ही इनके अभिभावक भी परेशान वे चिंतित हैं।  हरियाणा व केंद्र सरकार को चाहिए कि इन पढ़ने वाले बच्चों को वहां से तुरंत निकालने का काम करें और सही सलामत  घर पहुंच जाएं।  यह सुनिश्चित किया जाए उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि उन्हें सकुशल भारत वापस लाया जाए। ताकि बच्चे व उनके अभिभावक राहत की सांस ले सकें।

No comments:

Post a Comment