Breaking

Thursday, March 3, 2022

ऑप्रेशन गंगा के तहत कुल 3500 से अधिक भारतीयों की हुई घर वापसी, 17000 भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन

ऑप्रेशन गंगा के तहत कुल 3500 से अधिक भारतीयों की हुई घर वापसी, 17000 भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 26 फरवरी से भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि अब तक 17,000 भारतीयों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है. जबकि अगले 24 घंटे में 15 उड़ानों के जरिए सैकड़ों भारतीयों की वतन वापसी कराई जाएगी। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत से 6 विमान आज सुबह भी रवाना हो चुके हैं। उधर पोलैंड ने संघर्ष क्षेत्र में फंसे भारतीयों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द पौलैंड की सीमा में दाखिल होने के लिए बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर पहुंच जाएं, ताकि सुरक्षित घर वापसी हो सके। 
ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को सीमा चौकियों के जरिए यूक्रेन से निकलने के बाद हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया से हवाई मार्ग से स्वदेश लाया जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत के अभियान ऑपरेशन गंगा के तहत पिछले 24 घंटों में भारत के लिए छह उड़ानें रवाना हुई हैं। पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं। इनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। यूक्रेन से  अब तक लगभग 1,377 से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। 
*पोलैंड में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह*

भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह पोलैंड गए हैं। वह वहां छात्रों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को पोलैंड के एक होटल में छात्रों से बात की और कहा कि पोलैंड के लोग आपकी पढ़ाई की जिम्मेदार लेने के लिए तैयार हैं। वीके सिंह के इतना बोलते ही हॉल तालियों की गड़गड़गाहट से गूंज उठा। उन्होंने मंगलवार को पोलैंड से दिल्ली के लिए दो विमानों को रवाना किया। 
*17,000 भारतीय ने छोड़ा यूक्रेन*

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। हम अनुमान लगाते हैं कि हमारी सलाह जारी होने के बाद से लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित हैं। इनमें से कुछ पहले से ही रास्ते में हैं। 
*यूक्रेन पर हमले तेज*

यूक्रेन पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले के बाद मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए अभियान भी तेज कर दिया है। वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान भी भारतीय नागरिकों को लाने के लिए रवाना हो चुका है। इस बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि रूसी सेना खारकीव शहर में पहुंच चुकी है। पूरी दुनिया रूस पर लगातार युद्ध खत्म करने के लिए दवाब बना रही है। रूस पर कई देशों ने कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। लेकिन रूस मानने को तैयार नहीं है।

No comments:

Post a Comment