Breaking

Saturday, March 5, 2022

कुकृत्य को छुपाने के लिए रेलवे पटरी पर फेंका भ्रूण, कुत्तों ने नोंचा

कुकृत्य को छुपाने के लिए रेलवे पटरी पर फेंका भ्रूण, कुत्तों ने नोंचा
जींद : ( संजय कुमार) ÷ हांसी ब्रांच नहर रेलवे पुल के निकट शनिवार सुबह पटरी पर भ्रूण मिलने से हडकंप मच गया। भ्रूण को कुत्तों ने नोंच खाया था। जिसके चलते भ्रूण की टांग गायब तथा चेहरा विकृत हो चुका था। साथ ही भ्रूण के अंदर का हिस्सा भी बाहर निकला हुआ था। जिसके चलते भ्रूण का यह नहीं पत चल सका कि भ्रूण लडकी है या लडका। यह तो साफ था कि समय से पूर्व प्रसव करवाया गया है और किसी महिला ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए इस घिनौने कार्य को अंजाम दिया है। फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हांसी ब्रांच नहर रेलवे पुल के निकट पटरी पर शनिवार सुबह भ्रूण पडा देखा गया। भ्रूए के चेहरे तथा एक टांग को कुत्तों ने नोंच खाया था। पेट की आंतडियां व अन्य अंग बाहर निकले हुए थे। भ्रूण के अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे। भ्रूण लगभग 9 से 12 सप्ताह का दिखाई दे रहा है। भ्रूण के अंग कुत्तों द्वारा नोंच कर खाए जाने से यह पता नहीं लग पा रहा कि भ्रूण लडके का है या लडकी का। यह साफ है कि भ्रूण का प्रसव समय से काफी पहले और रात को करवाया गया है। फिर भ्रूण को पटरी पर फेंका दिया गया। अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ लकडियों का ढेर था तो दूसरी तरफ नहर में पानी, फिर भ्रूण को नहर पटरी पर क्यों फेंका। जिससे आशंका है कि कोई व्यक्ति पटरी से भ्रूण को लेकर गुजरा है और लकडियों की आड के चलते पटरी पर छोड कर सीधा निकल गया। भ्रूण को पुलिस ने कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भ्रूण की दशा को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी हरिकृष्ण ने बताया कि भू्रण कुत्तों के नोंचे जाने से विकृत हो चुका है। भ्रूण लडकी का है या लडके का इसका पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही भ्रूण के लिंग के बारे में पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment