Breaking

Thursday, March 3, 2022

जीन्द से नगर परिषद प्रधान पद के लिएराजकुमार गोयल की भाभी पुष्पा गोयल ने ठोकी तालकहा मिला मौका तो जीन्द की बदल देंगे तस्वीर

जीन्द से नगर परिषद प्रधान पद के लिए
राजकुमार गोयल की भाभी पुष्पा गोयल ने ठोकी ताल
कहा मिला मौका तो जीन्द की बदल देंगे तस्वीर
( पुष्पा गोयल के साथ साक्षात्कार )
जीन्द : जैसे जैसे नगर परिषद चैयरमेन पद के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे उम्मीदवारों ने अपनी अपनी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। जीन्द के विकास की लड़ाई लड़ रहे प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने अपनी भाभी पुष्पा गोयल को मैदान में उतारा है। नगर परिषद चैयरमेन का यह पद इस बार महिला के लिए रिजर्व है। ऐसे में राजकुमार गोयल ने खुद न लड़ कर अपनी भाभी को मैदान में उतारा है।

जहां राजकुमार गोयल पिछले 25 साल से समाज सेवा से जुड़े है वही उनकी भाभी पुष्पा गोयल भी प्रमुख समाज सेविका हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने समय समय पर अनेकों कार्य किए है। पुष्पा गोयल सामाजिक कार्यों में बढ चढ कर भाग लेती रही है इसके साथ साथ उनमें गरीब बच्चों, बुजर्गो, महिलाओं और जीव जन्तुओं के लिए कुछ करने की तमन्ना है। 
पुष्पा गोयल शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी है। वे अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द की संरक्षक है इसके साथ साथ वे इंटरनेशनल वेलफेयर सोसायटी जीन्द की महिला अध्यक्षा भी हैं। उनके पास भारत विकास परिषद जीन्द इकाई के सह महिला प्रमुख का दायित्व भी है। समाज सेवा के मध्यनजर विभिन्न सामाजिक संस्थाएं उन्हें कई बार सम्मानित कर चुकी हैं।

पुष्पा गोयल का कहना है कि यदि इस बार उन्हें मौका मिला तो वे जीन्द की तस्वीर बदलने का काम करेगी। जीन्द शहर का सम्पूर्ण विकास करवाएगी। जीन्द शहर सुन्दर नजर आए यह उनका पूरा प्रयास रहेगा। इसके साथ साथ वे भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाने का काम करेंगी। 

जीन्द शहर में करोड़ो रूपये विकास के नाम के आए लेकिन कही भी शहर में विकास कार्य नजर नही आ रहा। उन्हें मौका मिला तो वे किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने देगी। पिछले विकास कार्यों में धांधली की शिकायत मिलने पर उन सब की जांच करवाने का काम करेगी।

इसके साथ साथ पुष्पा गोयल का यह भी कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र या अन्य किसी भी काम के लिए शहरवासी नगर परिषद में आयेंगे तो मौजूदा स्टाफ उनके साथ 'जी' कह कर संबोधन करेंगे। काम के लिए कई कई घण्टे लाईन में लगना पड़ता है अगर उन्हें मौका मिला तो वे लाईन सिस्टम खत्म कर देगी। 

किसी भी काम के लिए आने वाले शहरवासियों को लाईन में नही लगना पड़ेगा। उन्हें बैठने के लिए कुर्सिया उपलब्ध होगी और बिना लाईन में लगे टोकन सिस्टम के साथ उनका काम प्राथमिकता के आधार पर होगा। 

महिला और बुजुर्गों के मान सम्मान में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए उनकी भरपूर कोशिस रहेंगी। इसकेेे साथ साथ नगर परिषद से संबंधित कार्यों के लिए रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाई जाऐगी।

पुष्पा गोयल का कहना है कि शहर के सभी 31 वार्डो में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाऐगा। जिन वार्डों की मूलभूत सुविधाएं अभी तक अधर में लटकी पड़ी हैं। पहले उन कार्यों को प्राथमिकता दी जाऐगी। शहर में कोई भी प्रमुख सड़क टायलों की नही बनाई जाऐगी। 

शहर के हर वार्ड में पार्क बनाने की व्यवस्था की जाऐगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर शौचालयों की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है। या तो कई कई किलोमीटर तक शौचालय नजर नही आते, आते हैं तो बदहाल मिलते हैं या फिर उन पर लोक लगा मिलता है। यह व्यवस्था कि जाऐगी कि शहर के हर प्रमुख मार्गों पर शौचालयों की व्यवस्था हो। 

जिस प्रकार कुरूक्षेत्र व अन्य बडे शहरों में शौचालय के साथ साथ वाशरूम की व्यवस्था है उसी प्रकार इन बडे शहरों की तर्ज पर शौचालय कम वाशरूम बनवाए जाएंेगे ताकि राहगीरों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।
पुष्पा गोयल का कहना है कि शहर में हर साल करोड़ो रूपये सफाई के नाम पर खर्च हो रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि शहर में करोड़ो रूपये लगने के बाद भी सफाई नजर नही आ रही। शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे है। सफाई कर्मचारी शहर की ओर ध्यान न देकर बडे बडे अफसरों की कोठियों में काम करते दिखाई दे रहे है। कई सालों से चले आ रहे इस सिस्टम को तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाऐगा। 

नगर परिषद के जितने भी कर्मचारी है वे शहर की सफाई करते नजर आऐंगे। जो भी कर्मचारी कोताही बरतता हुआ नजर नही आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी। पुष्पा गोयल का कहना है कि शहर के 31 वार्डों के साथ साथ रानी तालाब जैसे ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने का काम भी किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment