Breaking

Monday, April 4, 2022

सफीदों में नर्सिंग कॉलेज खोलने का ऐलान:CM मनोहर लाल ने किया 226 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाली 92 परियोजनाओं का शिलान्यास

सफीदों में नर्सिंग कॉलेज खोलने का ऐलान:CM मनोहर लाल ने किया 226 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाली 92 परियोजनाओं का शिलान्यास

Announcement to open Nursing College in Safidon: CM Manohar Lal laid the foundation stone of 92 projects to be built at a cost of Rs 226 crore 65 lakh
परियाेजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

जींद : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि भले ही सफीदों से हमारा विधायक न हो, लेकिन विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने सफीदों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की घोषणा की, जिसमें 50 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही उन्होंने 226 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 92 विकास परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार को सफीदों में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए हाई पावर कमेटी बनाई गई है, जो हर माह समीक्षा कर रही है। भ्रष्टाचार में जो भी नेता, अधिकारी या फिर कर्मचारी संलिप्त मिलता है, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यही कारण है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है।
रैली के दौरान मंच पर नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो अब भी भ्रष्टाचार करना चाहते हैं, लेकिन तुरंत पकड़े जाते हैं। सरकार द्वारा अब तक भ्रष्टाचार में शामिल एक हजार लोगों को जेल में डाला जा चुका है। इसमें से 650 लोग तो ऐसे हैं, जो पेपर लीक करने में शामिल हैं। गरीब लोगों को उनकी योजना का सीधा लाभ मिल सके, इसके लिए 68 लाख परिवारों के परिवार पहचान पत्र बनाए गए हैं। इसमें 2 करोड़ 70 लाख रुपए का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

परिवार पहचान पत्र से सरकार को उन गरीब परिवारों की पहचान हो जाएगी, जिनकी आय बहुत कम है। इसलिए सरकार सबसे पहले उन्हीं लोगों का उत्थान करेगी, जो सबसे गरीब हैं। सरकार अब तक 26 हजार ऐसे परिवारों की पहचान कर चुकी है, जो गरीब हैं और जल्द ही उनके पीले कार्ड जारी कर दिए जाएंगें, ताकि उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में जो कार्य बच गए थे, उन्हें अब पूरा किया जाएगा।

Announcement to open Nursing College in Safidon: CM Manohar Lal laid the foundation stone of 92 projects to be built at a cost of Rs 226 crore 65 lakh
एक परियोजना का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

इन प्रोजेक्टों की हुई घोषणा

सीएम मनोहरलाल ने जींद-सफीदों मार्ग के चौड़ीकरण के अलावा नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों की मरम्मत, स्कूल भवनों के निर्माण, माइनरों का विस्तार करने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने जींद जिले के तीन स्कूलों को अपग्रेड करने की भी घोषणा की। जींद-सफीदों मार्ग को 7 मीटर से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा और इस पर साढ़े 19 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें। इसके अलावा कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

No comments:

Post a Comment