Breaking

Thursday, April 21, 2022

हरियाणा में खेल कोटे से भर्ती:ग्रुप डी में 417 नौकरियों के लिए HSSC में ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जमा करवाने पहुंचे नौजवान

हरियाणा में खेल कोटे से भर्ती:ग्रुप डी में 417 नौकरियों के लिए HSSC में ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जमा करवाने पहुंचे नौजवान

चंडीगढ़ : हरियाणा खेल निदेशालय ने ग्रुप डी में नौकरी करने वाले 899 खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की है। खेल कोटे से ग्रुप डी में 417 उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। इसलिए उम्मीदवार अब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पास अपना खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए पहुंचने लगे हैं। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप डी की भर्ती के लिए खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जमा करवाने की तिथि 30 अप्रैल कर दी है। बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप डी की 18218 पदों की भर्ती निकाली थी, जिसमें खेल कोटे से 1518 उम्मीदवारों की भर्ती होनी थी। अभी 417 पद भरे जाने शेष है।
*जिला स्तर पर बने सर्टिफिकेट में हुआ फर्जीवाड़ा*

हरियाणा खेल विभाग ने ग्रुप डी के तहत खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाकर नौकरी लेने वाले खिलाड़ियों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। प्रदेश के 18 जिलों के 899 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। विभाग ने खिलाड़ियों, जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इनमें से यदि किसी का सर्टिफिकेट जाली होने के बारे में संदेह है तो विभाग को सूचित करें। साथ ही खेल विभाग ने खिलाड़ियों को भी कहा कि किसी ने जाने अनजाने में फर्जी खेल ग्रेडेशन सटिफिकेट बनवा लिया है तो तुरंत खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द करवा लें, अन्यथा एफआईआर होगी।

इन्हें एक सप्ताह का मौका दिया है। बता दें कि 2018 में सरकार ने नई खेल नीति के तहत ग्रेडेशन सर्टिफकेट के ग्रेड तय कर दिए। यह ए ग्रेड से लेकर डी ग्रेड तक था कि खिलाड़ी के खेल और किस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, उसके हिसाब से ग्रेड दिया गया। अब खेल निदेशालय ही सर्टिफिकेट जारी कर रहा है, जबकि 2018 से पहले जिला खेल अधिकारी द्वारा ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए जाते थे, जिसमें फर्जीवाड़ा हुआ और खिलाड़ियों ने उसके आधार पर ग्रुप डी में खेल कोटे से नौकरियां हासिल कर ली। अब विभाग ने खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट की जांच शुरू कर दी है।
*18 जिलों में 899 खिलाड़ियों की सूची*

अंबाला में 11, चरखी दादरी में 51, फरीदाबाद 15, गुरुग्राम 10, झज्जर 40, कैथल 92, करनाल 58, कुरुक्षेत्र 78, महेंद्रगढ़ 54, मेवात 10, पलवल 14, पंचकूला 8, पानीपत 48, रेवाड़ी 23, रोहतक 190, सिरसा 90, सोनीपत 97, यमुनानगर 10 खिलाड़ी है। कुल 18 जिलों के 898 खिलाड़ी है। 4 जिलों के खिलाड़ियों की सूची जारी करनी शेष है।

No comments:

Post a Comment